Flash Story
अलसुबह होलसेल सब्जी मंडी पहुंचे सीडब्ल्यूसी बेंच मजिस्ट्रेट जितेन्द्र गोयल, किया सघन निरीक्षण
भाखड़ा, गंगनहर और इंदिरा गांधी नहर में पानी की समस्या के समाधान को लेकर चीफ इंजीनियर से मिले जनप्रतिनिधि
महिला सुरक्षा एवं जागरूकता को लेकर एक विशेष पहल
10 अगस्त के ‘जेल भरो आंदोलन’ को सफल बनाने की रणनीति तैयार, गांव-गांव चलेगा जनजागरण अभियान
नोट दोगुने करने का झांसा देकर 30 हजार की ठगी करने वाला संदिग्ध राउंडअप, जंक्शन पुलिस की त्वरित कार्रवाई
नॉर्थ प्वाइंट स्कूल के विद्यार्थियों ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
 बी. आदित्य, जिला पुलिस अधीक्षक, हनुमानगढ़ द्वारा जिले के होटल, धर्मशाला, सराय, लॉज एवं गेस्ट हाउस संचालकों की बैठक आयोजित, ई-Visitor Portal की अनिवार्यता एवं सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों से कराया अवगत
डिंग में सरपंचों से बोले डीएसपी राजवीर सिंह, नशे के खिलाफ मुहिम में पुलिस का दें साथ ।
321 नशीली गोलियों के साथ युवक दबोचा, मामला दर्ज

दुर्गा कॉलोनी में परशुराम वाटिका के जीर्णाेद्धार की मांग

 

हनुमानगढ़। नगर परिषद के वार्ड नं. 18 दुर्गा कॉलोनी के पार्षद हिमांशु महर्षि के नेतृत्व में वार्डवासियों ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर व नगरपरिषद प्रशासक उम्मेदीलाल मीणा से परशुराम वाटिका के जीर्णाेद्धार के लिए कार्य शीघ्र शुरू करने की अपील की है। पार्षद हिमांशु महर्षि ने कहा कि यह पार्क जर्जर अवस्था में है, और यह असामाजिक तत्वों के लिए एक सुरक्षित स्थल बन गया है, जिसके कारण इलाके में भय का माहौल उत्पन्न हो गया है। परशुराम वाटिका, जो क्षेत्र के नागरिकों के लिए एक सार्वजनिक पार्क था, अब अपनी बिगड़ी हुई स्थिति के कारण उपयोग के लायक नहीं रहा है। पार्षद हिमांशु महर्षि के अनुसार, कुछ असामाजिक तत्वों ने पार्क की जालियां तक चुरा ली हैं, और यहां अपराधिक और नशेड़ी प्रवृत्तियों वाले लोग भी आने लगे हैं। इससे इलाके के लोग परेशान हैं, और हाल ही में इस पार्क में एक महिला का मर्डर भी हुआ था, जिससे स्थानीय निवासियों में डर और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। पार्क की जर्जर स्थिति और यहां हो रही असामाजिक गतिविधियों के कारण वार्डवासियों को बहुत परेशानी हो रही है। कई बार मैंने इस पार्क के जीर्णाेद्धार के लिए निवेदन किया है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि जून 2023 में इस पार्क के जीर्णाेद्धार के लिए टेंडर हो चुका था, लेकिन कार्य अभी तक शुरू नहीं हो सका है। उन्होंने अतिरिक्त जिला कलेक्टर से निवेदन किया कि वे इस कार्य को शीघ्रता से शुरू करवाएं, ताकि वार्ड के लोग सुरक्षित वातावरण में रह सकें और इस पार्क का पुनर्निर्माण किया जा सके। अतिरिक्त जिला कलक्टर ने वार्डवासियों को आश्वस्त किया कि पुनः टेण्डर की कार्यवाही जारी है, जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करवाया जायेगा। इस मौके पर पार्षद हिमांशु महर्षि, गोपाल कृष्ण शर्मा, महेश बलाड़िया , नितिन चुघ, राजेंद्र कुमार, पवन ढूंढानी, भारत भूषण गुप्ता, अमित बंसल, लक्की सिंगला,निशव चौधरी, पंकज सैन, विक्की सैन, यश सैन, मनीष लाखोटिया मौजूद थे।

Back To Top