Flash Story
पंजाबी समाचार पत्र ‘कलम’ के वरिष्ठ सह-संपादक गुरदेव सिंह सैनी का 70वां जन्मदिन सोमवार को जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी कार्यालय में उत्साहपूर्वक मनाया गया।
अलसुबह होलसेल सब्जी मंडी पहुंचे सीडब्ल्यूसी बेंच मजिस्ट्रेट जितेन्द्र गोयल, किया सघन निरीक्षण
भाखड़ा, गंगनहर और इंदिरा गांधी नहर में पानी की समस्या के समाधान को लेकर चीफ इंजीनियर से मिले जनप्रतिनिधि
महिला सुरक्षा एवं जागरूकता को लेकर एक विशेष पहल
10 अगस्त के ‘जेल भरो आंदोलन’ को सफल बनाने की रणनीति तैयार, गांव-गांव चलेगा जनजागरण अभियान
नोट दोगुने करने का झांसा देकर 30 हजार की ठगी करने वाला संदिग्ध राउंडअप, जंक्शन पुलिस की त्वरित कार्रवाई
नॉर्थ प्वाइंट स्कूल के विद्यार्थियों ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
 बी. आदित्य, जिला पुलिस अधीक्षक, हनुमानगढ़ द्वारा जिले के होटल, धर्मशाला, सराय, लॉज एवं गेस्ट हाउस संचालकों की बैठक आयोजित, ई-Visitor Portal की अनिवार्यता एवं सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों से कराया अवगत
डिंग में सरपंचों से बोले डीएसपी राजवीर सिंह, नशे के खिलाफ मुहिम में पुलिस का दें साथ ।

हनुमानगढ़ शहर की जल समस्या के समाधान की दिशा में बड़ी पहल

नवरतन भारत@हनुमानगढ़। शहर के टाउन क्षेत्र की वर्षों पुरानी जल संकट की समस्या के समाधान हेतु बुधवार को एक महत्वपूर्ण पहल की गई। अम्बेडकर कॉलोनी, भभूता सिद्ध कॉलोनी, सहारा कॉलोनी, नई आबादी, सूर्य नगर और दूधवाल कॉलोनी समेत आसपास के क्षेत्रों में पीने के पानी की आपूर्ति को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 9 लाख लीटर क्षमता की पानी की टंकी का निर्माण प्रस्तावित है। इस निर्माण कार्य से पूर्व विधायक गणेशराज बंसल, सार्वजनिक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) के एईएन अमित खीचड़, निवर्तमान पार्षद भूपेन्द्र नेहरा, पार्षद शेर सिंह ढिल्लो, पार्षद प्रतिनिधि सुनील ढाका,अग्रवाल समाज समिति के अध्यक्ष सतीश बंसल, मोहन पारीक, नीरज सिंघल, हर्ष राजवी, बबलू तथा अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रस्तावित स्थान पर पानी की टंकी के लिए पर्याप्त जगह न होने की बात सामने आई, जिस पर अधिकारियों ने विधायक गणेशराज बंसल को अवगत कराया। इस स्थिति को देखते हुए विधायक बंसल ने तत्काल श्रीगौशाला समिति द्वारा संचालित कल्याण भूमि संचालन कमेटी के प्रधान मनोहर बंसल व विजय रौंता को मौके पर बुलाया और जनहित में टंकी निर्माण के लिए कल्याण भूमि से आवश्यक भूमि उपलब्ध करवाने का अनुरोध किया। विधायक की इस मांग पर गौशाला समिति ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए प्रस्तावित भूमि जनकल्याण के लिए देने की स्वीकृति प्रदान की।
श्रीगौशाला समिति के अध्यक्ष मनोहर बंसल ने कहा कि समिति हमेशा जनसेवा के कार्यों में आगे रही है और भविष्य में भी समाजहित के ऐसे कार्यों के लिए सहयोग देने को तत्पर है। उन्होंने बताया कि हजारों की आबादी को जल सुविधा उपलब्ध कराने के लिए समिति द्वारा पीएचईडी को निर्माण कार्य हेतु आवश्यक भूमि प्रदान की जा रही है।
विधायक गणेशराज बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व में बनी 6 लाख लीटर की टंकी के पास ही अमृत योजना के तहत 9 लाख लीटर क्षमता वाली इस टंकी का निर्माण प्रस्तावित है। इसके निर्माण से टाउन क्षेत्र के हजारों परिवारों को प्रतिदिन पर्याप्त जल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी और लंबे समय से चली आ रही पानी की समस्या का स्थायी समाधान होगा।
पीएचईडी के एईएन अमित खीचड़ ने बताया कि भूमि संबंधित सहमति मिलने के साथ ही अब जल्द ही निर्माण प्रक्रिया शुरू होगी। कागजी कार्यवाही पूरी कर टेंडर प्रक्रिया को तत्परता से आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि लगभग एक वर्ष की समयावधि में यह टंकी बनकर जनता को समर्पित कर दी जाएगी।
इस मौके पर निवर्तमान पार्षद भूपेन्द्र नेहरा, पार्षद शेर सिंह ढिल्लो और पार्षद प्रतिनिधि सुनील ढाका ने विधायक गणेशराज बंसल एवं गौशाला समिति का आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह पहल क्षेत्र की जनता के लिए एक बड़ी सौगात है। जल आपूर्ति की यह सुविधा आने वाले वर्षों में क्षेत्र के विकास को भी गति प्रदान करेगी।

Back To Top