Flash Story
पंजाबी समाचार पत्र ‘कलम’ के वरिष्ठ सह-संपादक गुरदेव सिंह सैनी का 70वां जन्मदिन सोमवार को जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी कार्यालय में उत्साहपूर्वक मनाया गया।
अलसुबह होलसेल सब्जी मंडी पहुंचे सीडब्ल्यूसी बेंच मजिस्ट्रेट जितेन्द्र गोयल, किया सघन निरीक्षण
भाखड़ा, गंगनहर और इंदिरा गांधी नहर में पानी की समस्या के समाधान को लेकर चीफ इंजीनियर से मिले जनप्रतिनिधि
महिला सुरक्षा एवं जागरूकता को लेकर एक विशेष पहल
10 अगस्त के ‘जेल भरो आंदोलन’ को सफल बनाने की रणनीति तैयार, गांव-गांव चलेगा जनजागरण अभियान
नोट दोगुने करने का झांसा देकर 30 हजार की ठगी करने वाला संदिग्ध राउंडअप, जंक्शन पुलिस की त्वरित कार्रवाई
नॉर्थ प्वाइंट स्कूल के विद्यार्थियों ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
 बी. आदित्य, जिला पुलिस अधीक्षक, हनुमानगढ़ द्वारा जिले के होटल, धर्मशाला, सराय, लॉज एवं गेस्ट हाउस संचालकों की बैठक आयोजित, ई-Visitor Portal की अनिवार्यता एवं सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों से कराया अवगत
डिंग में सरपंचों से बोले डीएसपी राजवीर सिंह, नशे के खिलाफ मुहिम में पुलिस का दें साथ ।

रेलवे बायपास से कॉलोनीवासियों का रास्ता बंद – आनंद विहार निवासी पहुंचे जिला कलेक्टर कार्यालय

(नवरतन भारत)हनुमानगढ़। सूरतपुरा- हनुमानगढ़- श्रीगंगानगर आमान परिवर्तन परियोजना के तहत बन रहे हनुमानगढ़ बायपास रेलवे ट्रैक को लेकर आनंद विहार कॉलोनी वार्ड नंबर 17 के निवासियों में भारी रोष है। कॉलोनीवासियों ने गुरुवार को जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर रास्ता देने और मुआवजे की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करवाने की मांग की।
कॉलोनीवासियों ने बताया कि आमान परिवर्तन परियोजना के तहत नया रेलवे ट्रैक कॉलोनी के बीचों-बीच निकाला जा रहा है, जिससे कॉलोनी के सभी रास्ते बंद हो जाएंगे। इससे लोगों का एम्बुलेंस सेवा, बच्चों का स्कूल जाना, और दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति बाधित हो जाएगी। वार्ड के निर्माणकार्य बाधित हो जायेगे। वार्ड में डल रहे सीवरेज की सफाई के लिये जेटिंग मशीन की आवश्यकता होगी, आपातकालीन स्तिथि में दमकल या एम्बुलेंस की आवश्यकता होगी तो वो भी वार्ड में नही आ पाएगी, जिससे भविष्य में अनेको समस्या आएगी, जिससे में 3 से 4 हजार की आबादी मूलभूत सुविधाओं से वंचित रह जायेगी। ज्ञापन में यह भी बताया गया कि परियोजना से संबंधित गजट नोटिफिकेशन जारी हो चुका है और तहसीलदार व उपखण्ड अधिकारी (भूमि आपत्ति निवारण अधिकारी) द्वारा कॉलोनीवासियों की आपत्तियों की सुनवाई कर मुआवजा व वैकल्पिक रास्ता उपलब्ध कराने की अनुशंसा की गई थी।
उपखण्ड अधिकारी द्वारा रेलवे के निर्देशानुसार मकान और प्लॉट धारकों को मुआवजे के लिए 60 दिन का नोटिस दे दिया गया है, परंतु अभी तक रेलवे द्वारा रास्ते की कोई स्पष्ट रूपरेखा या नक्शा तैयार नहीं किया गया है। इससे कॉलोनी के समस्त निवासी मानसिक रूप से बेहद परेशान हैं और उन्हें भविष्य में बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
ज्ञापन में कॉलोनी के निवासियों ने मांग की कि जिला प्रशासन रेलवे से वार्ता कर स्पष्ट मार्गनिर्धारण करवाए और मुआवजे की पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करे, ताकि आम नागरिकों के हितों की रक्षा हो सके। कॉलोनीवासियों ने जिला कलेक्टर से आग्रह किया कि वे इस गंभीर समस्या का त्वरित समाधान करवाएं ताकि नागरिकों को राहत मिल सके।
इस मौके पर  देवेन्द्र सिंह, गोपी किशन, श्रीकांत ,राज सिंह सहित अन्य वार्ड के सदस्य मौजूद थे।

Back To Top