Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

सम्पत नेहरा गैंग का गुर्गा व जानलेवा हमले का दस हजार रुपये का ईनामी बदमाश राकेश उर्फ रिन्कू गिरफ्तार

navratanbharat.com

दिनांक 20.11.2024 को परिवादी नवीन सिह पुत्र  रेवन्त सिह राजपुत निवासी भोजाण थाना हमीरवास ने रिपोर्ट दी कि वह स्वयं व उसका पिता व अन्य 04 व्यक्ति राजगढ कोर्ट में तारीख पेशी पर गवाही देने आये थे। विपक्षी पक्ष के बदमाशो ने अपने पक्ष में गवाही नही देने पर राजगढ कोर्ट से वापसी पर पिलानी बाईपास के नजदीक रड़वा पुलिया पर सामने से तीन गाडीयो में सवार होकर आये एवं परिवादी की गाडी के जान से मारने की नियत से बार-बार टक्कर मारी जिससे गाडी पुलिया से लगभग 15 फुट निचे जा गिरी और बदमाशो ने गाडी में बैठे सभी लोगो को जान से मारने की नियत से सभी को पहले गाड़ी से बाहर निकला और लोहे की राड़ से मारपीट करने लगे परिवादी के पिता रेवंत सिंह के दोनों पैर और दाया हाथ तोड़ दिये सहदेव सिंह के दोनों हाथ व दोनो पैर तोड़ दिए तथा महावीर मेघवाल के सिर और हाथ पैरो में चोट आई। जिस पर पुलिस थाना राजगढ में प्रकरण सं मु.न. 511 दिनांक 20.11.2024 धारा 109, 126(2), 115(2), 324(4)(5), 352, 189 (2) बीएनएस 2023 व 3(2)(वी), 3(1)(आर)(एस), 3(2)(वीए) एससी एसटी एक्ट में दर्ज कर अनुसंधान  निश्चय प्रसाद एम आई.पी.एस. सहायक पुलिस अधीक्षक, वृत राजगढ द्वारा प्रारम्भ किया गया।

कार्यवाही- दौराने अनुसंधान थानाधिकारी राजगढ राजेश कुमार सिहाग के नेतृत्व में पुलिस थाना राजगढ पर टीम का गठन किया गया। पूर्व में मुल्जिम कृष्ण कुमार निवासी कांधराण व अरविन्द उर्फ मोनू निवासी टोडा ढाणी हरियाणा को गिरफतार कर पेश न्यायालय कर जे0सी0 करवाया जा चूका है। घटना में शामिल अन्य मुल्जिमान की तलाश जारी थी। मुलजिम राकेश उर्फ रिन्कू पुत्र सतवीर उर्फ फौजी जाति जाट निवासी खैरू बडी पुलिस थाना हमीरवास जिला चूरू की गिरफतारी हेतु कार्यालय पुलिस अधीक्षक चूरू से 10,000/- रुपये का ईनाम घोषित करवाया गया।
गठित टीम द्वारा दिनांक 05.07.2025 को मुल्जिम राकेश उर्फ रिन्कू पुत्र सतवीर उर्फ फौजी जाति जाट निवासी खैरू बडी पुलिस थाना हमीरवास जिला चूरू को ट्रेस आउट कर बाद अनुसंधान गिरफ्तार किया गया। मुलजिम से घटना के सम्बंध में अनुसंधान जारी है। मुल्जिम राकेश उर्फ रिन्कू पूर्व वर्ष 2015 में पुलिस थाना बहल हरियाणा क्षैत्र में हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहा है। जो मार्च 2024 में ही जमानत पर बाहर आया था।
हत्या का प्रयास का कारण- मुल्जिम संजय निवासी खैरू बडी थाना हमीरवास की परिवादी पक्ष से आपस में मुकदमाबाजी को लेकर रंजिश चल रही है। जिस कारण मुल्जिम संजय ने अपने साथी दोस्तो के साथ मिलकर उक्त घटना को अंजाम दिया गया है।

पुलिस टीम सदस्यः-
1 जयकुमार भादु उनि थानाधिकारी पुलिस थाना हमीरवास
2  महेन्द्र सिह सउनि पुलिस थाना हमीरवास
3  दिनेश कुमार कानि 799 पुलिस थाना हमीरवास
4  सज्जन कुमार कानि 1236 पुलिस थाना हमीरवास

Back To Top