Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

घड़साना में संत निरंकारी मंडल द्वारा शिविर का किया गया आयोजन

navratanbharat.com
श्रीगंगानगर (विनोद राजपूत) श्रीगंगानगर जिले के घड़साना में संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन  द्वारा  स्थानीय संत निरंकारी सत्संग भवन में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर का शुभारंभ तहसीलदार बबीता ढिल्लो, गिरदावर महेंद्र रोहणी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य मनोज दाधीज  द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। शिविर में राजकीय ब्लड बैंक श्री गंगानगर की टीम ने
अपनी सेवाएं दी ओर रक्त संग्रहित किया। शिविर में कुल 87 सदस्यों ने रक्तदान किया,इस पुनीत कार्य में रक्तदान को लेकर खासा उत्साह देखा गया।संत निरंकारी ब्रांच घड़साना द्वारा 100 यूनिट रक्तदान एकत्रित करने का टारगेट रखा गया था, वही युवाओं ने 87 यूनिट रक्तदान करके योगदान दिया। इस मौके पर अनूपगढ़ रावला घड़साना के सेवादल के भाई-बहन, बच्चे बुजुर्ग उपस्थित रहे व आसपास के क्षेत्रों से लोग बड़ी संख्या में पहुंचे।
Back To Top