Flash Story
अलसुबह होलसेल सब्जी मंडी पहुंचे सीडब्ल्यूसी बेंच मजिस्ट्रेट जितेन्द्र गोयल, किया सघन निरीक्षण
भाखड़ा, गंगनहर और इंदिरा गांधी नहर में पानी की समस्या के समाधान को लेकर चीफ इंजीनियर से मिले जनप्रतिनिधि
महिला सुरक्षा एवं जागरूकता को लेकर एक विशेष पहल
10 अगस्त के ‘जेल भरो आंदोलन’ को सफल बनाने की रणनीति तैयार, गांव-गांव चलेगा जनजागरण अभियान
नोट दोगुने करने का झांसा देकर 30 हजार की ठगी करने वाला संदिग्ध राउंडअप, जंक्शन पुलिस की त्वरित कार्रवाई
नॉर्थ प्वाइंट स्कूल के विद्यार्थियों ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
 बी. आदित्य, जिला पुलिस अधीक्षक, हनुमानगढ़ द्वारा जिले के होटल, धर्मशाला, सराय, लॉज एवं गेस्ट हाउस संचालकों की बैठक आयोजित, ई-Visitor Portal की अनिवार्यता एवं सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों से कराया अवगत
डिंग में सरपंचों से बोले डीएसपी राजवीर सिंह, नशे के खिलाफ मुहिम में पुलिस का दें साथ ।
321 नशीली गोलियों के साथ युवक दबोचा, मामला दर्ज

केंद्र और राज्य सरकार की घर-घर तिरंगा मुहिम के अंतर्गत आज सेठ राधा कृष्ण बिहाणी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय हनुमानगढ़ टाउन में ध्वजारोहण

केंद्र और राज्य सरकार की घर-घर तिरंगा मुहिम के अंतर्गत आज सेठ राधा कृष्ण बिहाणी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय हनुमानगढ़ टाउन में टीम राजेश दादरी के द्वारा 2150 वां तिरंगा ध्वजारोहण मुख्य अतिथि श्रीमान पन्नालाल जी कड़ेला मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी हनुमानगढ़ द्वारा किया गया हर घर तिरंगा मुहिम की अध्यक्षता विद्यालय प्रधानाचार्य श्रीमती अनीता शर्मा द्वारा की गयी। मुख्य अतिथि पन्नालाल जी कडेला ने बताया कि हर घर तिरंगा मुहिम के अंतर्गत सभी छात्रोंओ व विधालय परिवार को बताया की अपनी सेल्फी पोर्टल पर किस तरह लोड कर राष्ट्र को एकजुट किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि टीम राजेश दादरी पिछले कुछ सालों से लगातार हनुमानगढ़ शहर में स्कूलों,गली, मोहल्ले, चोक-चौहाराये, इन्स्टीट्यूट में तिरंगा फहराकर माता ,बहन , बेटी बच्चे, बुजुर्ग, युवाओं को राष्ट्र के प्रति देशभक्ति की भावना जागृत करने का काम लगातार किया जा रहा है। उनके जज्बे को सैल्यूट मां भारती को इस तरह के राष्ट्रभक्तों की ही जरूरत है। स्कूल प्रधानाध्यापक अनीता शर्मा ने बताया कि राजेश दादरी ने घोषणा की है कि स्कूल विद्यालय की प्रथम 51 छात्रों द्वारा तिरंगे के साथ अपने सेल्फी सबसे पहले अपलोड करने पर 51 छात्राओं को पुरस्कार दिए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि राजेश दादरी लगातार राष्ट्र व बेटियों के हित में काम कर रहे हैं हमारे स्कूल की भी बेटियों के खाते भी बेटी बचाओ अभियान के अंतर्गत खोले गए हैं। व शूज बैक मुहिम के अंतर्गत शूज भी पहनाये गए हैं। राष्ट्र को इसी तरह मार्गदर्शन व समाजसेवी व्यक्तियों की जरूरत है जो निस्वार्थ भाव से अपने देश की सेवा कर सके इनकी पूरी टीम को साधुवाद। मुहिम के संस्थापक राजेश दादरी ने बताया कि राष्ट्रध्वज राष्ट्र सम्मान मुहिम के अंतर्गत 50 वीं ध्वजारोहण के समय टीम साथी शंकर वर्मा से मुलाकात हुई उसके बाद से ये लगातार 2100 दिनों से इस मुहिम के साथ जुड़े हुए हैं राष्ट्र को मजबूत करने के लिए देश को ऐसे ही शंकर वर्मा जैसे राष्ट्र भक्तों की जरूरत है। छात्राओं व स्कूल परिवार ने शंकर वर्मा के जज्बे को सहराते हुए पूरा स्कूल केंपस भारत माता की जय व वंदे मातरम के उद्घोघोषो से गूंज उठा। विद्यालय के श्रीमती अनामिका वर्मा, भीम सेन वर्मा, सुरेंद्र बेनीवाल, मनोज बेनीवाल, उग्रसेन, नरेश, मनोज कुमार, पंकज सिंह, सुशील कुमार, अमित कुमार, दीपक चौधरी, सुरेश कुमार, सुरेंद्र कुमार, श्रीमती पुष्पा शर्मा, ममता खुंगर, लक्ष्मी मीणा, प्रियंका स्वामी, पूजा पूजा गोयल द्वारा ध्वजारोहण कार्यक्रम में सहयोग किया गया और अध्यापक उग्रसेन द्वारा नागरिकों के कर्तव्यों के बारे में बताकर सभी छात्रोंओ व स्कूल परिवार को शपथ दिलाई गई।

Back To Top