Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व जिलाध्यक्ष आत्माराम तरड़ का जन्मदिवस सेवा दिवस के रूप में मनाया

श्रीगंगानगर ।भारतीय जनता पार्टी पूर्व जिलाध्यक्ष आत्माराम तरड़ का जन्मदिवस कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। भाजपा किसान मोर्चा पूर्व जिला महामंत्री जगदीश राय कासनियां ने बताया कि पूर्व जिलाध्यक्ष आत्माराम तरड़ के जन्मदिवस उपलक्ष्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक अनेक स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए। सर्वप्रथम आत्माराम तरड़ ने मन्नीवाल स्थित अपने माता-पिता के समाधि स्थल तथा शनि मंदिर में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया व शुभ दिन की शुरुआत की। तत्पश्चात् सेवा कार्यों का सिलसिला देर रात्रि तक चलता रहा।


कार्यक्रमों के तहत भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सतपाल कासनियां के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा जिला कार्यालय में केक काटकर आत्माराम तरड़ का अभिनंदन-स्वागत किया। देहात मण्डल अध्यक्ष बलविन्द्र सिंह मग्गो के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उन्हें सरोपा भेंट कर सम्मान किया। तत्पश्चात् नगर मंडल पश्चिम क्षेत्र अध्यक्ष सुशील अरोड़ा तथा जिला मीडिया प्रभारी श्रीचंद चौधरी के नेतृत्व में कोडा चौक स्थित रोटी बैंक पर जरूरतमंदों को भोजन प्रसाद खिलाया गया तथा गौशाला में गौवंश को हरा चारा खिलाया गया। इसी कड़ी में नर्सेज एसोसिएशन उपाध्यक्ष सुखजीत अटवाल के नेतृत्व में राजकीय चिकित्सालय श्रीगंगानगर में मरीजों को कम्बल वितरित किए गए। भाजपा अटल मडल अध्यक्ष मनीष प्रजापत के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में आत्माराम तरड़ का स्वागत किया गया। नगर मण्डल पूर्वी क्षेत्र अध्यक्ष चन्द्रशेखर गौड़ के नेतृत्व में सुखाडिय़ा सर्किल श्रीगौशाला में गौमाता का हरा चारा व गुड़ खिलाकर सेवा कार्य किए गए। स्नेही सेवाभाव से ओबीसी मोर्चा आईटी संयोजक मांगीराज बायड़ व मुकेश चंदेल द्वारा पुरानी आबादी में केक काटकर जन्मदिवस हर्षोल्लासपूर्वक मनाया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा भी सेवा कार्य किए गए। कार्यकर्ताओं द्वारा अन्नपूर्णा रसोई लालगढ़ में जरूरतमंद को भोजन खिलाया गया तथा केक काटकर व गौ सेवा करके आत्माराम तरड़ की दीर्घायु की कामना की गई।
इसके अलावा श्रीगंगानगर में अनेकों जगह सेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया तथा सभी जगह कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह व जोश देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने पूर्व जिलाध्यक्ष आत्माराम तरड़ की संगठन के प्रति निष्ठा व कार्यशैली की सराहना करते हुए उन्हें संगठन अथवा सरकार में महत्वपूर्ण दायित्व मिलने का विश्वास जताया। इन सभी कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

Back To Top