Flash Story
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी
बार संघ अध्यक्ष रोहित खींची को व्हाट्सऐप कॉल पर धमकी का आरोप

ऐलनाबाद में कांग्रेस का गढ़ भी नहीं दिला पाया भीड़, बृजेंद्र सिंह की यात्रा पर उठे बड़े सवाल

ऐलनाबाद, 23 मार्च( रमेश भार्गव ) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के लिए माने जाने वाले मजबूत क्षेत्र ऐलनाबाद में भी बृजेंद्र सिंह की सद्भभाव यात्रा में भीड़ जुटाने में नाकाम रही। खास बात यह रही कि नगर पालिका चेयरमैन कांग्रेस से होने के बावजूद कार्यक्रम में अपेक्षित जनसमर्थन नहीं दिखा, जिससे संगठन की जमीनी स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

170 दिवसीय यात्रा के तहत जब बृजेंद्र सिंह ऐलनाबाद पहुंचे, तो स्वागत की औपचारिकताएं तो निभाई गईं, लेकिन जनसैलाब कहीं नजर नहीं आया। कई जगहों पर कार्यक्रम आयोजित हुए, मगर भीड़ सीमित रही और आमजन की भागीदारी कमजोर दिखाई दी।

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि कांग्रेस का स्थानीय नेतृत्व भी पूरी तरह सक्रिय नहीं दिखा। नगर पालिका चेयरमैन का क्षेत्र होने के बावजूद भीड़ का अभाव यह संकेत देता है कि पार्टी के अंदर समन्वय की कमी और कार्यकर्ताओं में उत्साह की कमी है।

इसके अलावा, पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और बड़े चेहरे भी यात्रा से दूरी बनाए रहे। उनकी गैरमौजूदगी ने इस कार्यक्रम को और कमजोर बना दिया। राजनीतिक गलियारों में इसे अंदरूनी गुटबाजी और असंतोष से जोड़कर देखा जा रहा है।

दिनभर चली इस यात्रा में दोपहर तक ही लोगों की संख्या घटती नजर आई, जिससे यह कार्यक्रम फ्लॉप शो साबित होता दिखाई दिया।

Back To Top