Flash Story
साइबर ठगी पर अंकुश के लिए राजस्थान पुलिस की बड़ी पहल—
जिला कलक्टर ने किया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के पोस्टर का विमोचन
महंत भरत मुनि जी ने कथा की चढ़ावा राशि शिव नंदीशाला को की समर्पित, सेवा और गौ संरक्षण का दिया प्रेरणादायक संदेश
लाखों रूपए की 60 ग्राम 93 मिलीग्राम हेरोइन सहित युवक काबू ।
इनेलो की युवा और छात्र इकाई शुक्रवार, 24 जुलाई 2026, को पूरे हरियाणा के सभी जिला मुख्यालयों पर करेगी प्रदर्शन और उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति महोदय के नाम सौंपेंगी ज्ञापन
मुख्यमंत्री ने सिरसा के किन्नू को जीआई टैग मिलने पर दी बधाई
पहली ही तेज बारिश ने नगर परिषद के जल निकासी के तमाम दावों और तैयारियों की पोल खोलकर रख दी
जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने सरदारशहर स्थित पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में की शिरकत, विद्यार्थियों को किया सम्मानित
सांसद कुलदीप इंदौरा ने संसद में श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ में पोटाश भंडार के दोहन का मुद्दा उठाया और कहा कि पहचाने गए 17 ब्लॉकों में से केवल 2 की ही नीलामी हुई है और सरकार इसे लेकर गंभीर नहीं है।

नचिकेतन मॉडल सीनियर सेकेंड्री स्कूल का ऐतिहासिक एवं शानदार बोर्ड परीक्षा परिणाम

ऐलनाबाद,16 अप्रैल (रमेश भार्गव )
नचिकेतन मॉडल सीनियर सेकेंड्री स्कूल के लिए इस वर्ष का बोर्ड परीक्षा परिणाम अत्यंत गौरवपूर्ण एवं प्रेरणादायक रहा है। विद्यालय ने उत्कृष्ट शैक्षणिक गुणवत्ता का परिचय देते हुए इस वर्ष 100% परिणाम प्राप्त किया है।
कक्षा 10वीं के परिणाम विशेष रूप से उल्लेखनीय रहे, जहाँ विद्यालय का उच्चतम अंक 97.8% दर्ज किया गया।
इस वर्ष के प्रमुख मेधावी छात्र-छात्राओं के नाम इस प्रकार हैं
अदिति – 97.8% (हाइएस्ट)
रिजुल कौशिक – 95.6%
चेतन जैन – 95.2%
हरबंस सिंह – 94.4%
यशदीप सिंह – 94.2%
तानिया– 94.2%
स्नेहा 93.6
यशदीप कौर 93.6
नमान 93.4
कृष्ण अग्रवाल 92.6
नाज 92
सरनदीप सिंह 91.8
स्नेहा 91.8
माही 91.6
वैशाली 91.4
भूमिका 91.2
पल्लवी 90.4
रीत 90.2
पूजा 90.2
साथ ही इस वर्ष कुल 48 मेरिट्स प्राप्त हुई हैं, जो विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास का परिणाम है।
विद्यालय के डायरेक्टर वेदप्रिय गुप्ता, को-डायरेक्टर वेदमित्र गुप्ता, सेक्रेटरी गुरमुख सिंह ढिल्लों एवं प्रिंसिपल सुजाता पारिक ने इस शानदार उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए सभी छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की लगन, शिक्षकों के समर्पण एवं अभिभावकों के सहयोग का संयुक्त परिणाम है।
इस उत्कृष्ट परिणाम में विद्यालय के समर्पित शिक्षकों का विशेष योगदान रहा, जिनमें मोहित बंसल, शुभम, सुरेश, संदीप स्वामी, कुलदीश अभय एवं अमन का मार्गदर्शन सराहनीय रहा।
विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों एवं समस्त स्टाफ को इस उपलब्धि पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं तथा भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन की अपेक्षा जताई है।
नचिकेतन मॉडल सीनियर सेकेंड्री स्कूल सदैव गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।

Back To Top