शिक्षा

नचिकेतन पब्लिक स्कूल ने ऐलनाबाद में सीबीएसई परीक्षा परिणाम में द्वितीय स्थान हासिल किया

ऐलनाबाद, 16 अप्रैल (रमेश भार्गव) नचिकेतन पब्लिक स्कूल का सीबीएसई कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम इस वर्ष भी शानदार रहा। विद्यालय के कुल 94 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से 43 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। विद्यालय की छात्रा सुरित कौर ने 98% अंक प्राप्त कर ऐलनाबाद में द्वितीय स्थान हासिल किया | विद्यालय के 21 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जो कि विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को दर्शाता है। इसके अतिरिक्त 29 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की। विषयवार उत्कृष्ट प्रदर्शन में अंग्रेजी विषय में 3 विद्यार्थियों ने 100 में से 100 अंक प्राप्त किए, जबकि हिंदी में 99, गणित में 99, विज्ञान में 98, सामाजिक विज्ञान में 99 (2 विद्यार्थियों द्वारा) तथा पंजाबी में 97 सर्वोच्च अंक प्राप्त किए गए।
विद्यालय निदेशक रणजीत सिंह सिद्धु ने इस शानदार परिणाम पर विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं अध्यापकगण को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में और अधिक ऊँचाइयाँ प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन राजेंद्र सिंह सिद्धु, सचिव छबील दास सुथार, एडमिनिस्ट्रेटर अशोक कुमार मोहराना, प्राचार्य एस. एन. पारीक, प्रबंधन समिति के सदस्य, अध्यापकगण एवं विद्यालय के प्रेस प्रवक्ता गुरसेवक सिंह ने भी सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रबंधन ने विश्वास व्यक्त किया कि नचिकेतन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन करते रहेंगे।

Related Articles

Back to top button