Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने सरदारशहर स्थित पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में की शिरकत, विद्यार्थियों को किया सम्मानित

चूरू जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने बुधवार को जिले के सरदारशहर स्थित पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय के वार्षिक वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में शिरकत की तथा विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया।

इस अवसर पर जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने कहा कि विद्यार्थी संपूर्ण व्यक्तित्व विकास के लिए अध्ययन आदतों को विकसित करें। उन्होंने कहा कि पुस्तक मनुष्य की सच्ची मित्र होती है और उसके संपूर्ण व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। विद्यार्थी महीने में न्यूनतम एक पुस्तक पढ़ें तथा नियमित पुस्तक पढ़ने का संकल्प लें।

उन्होंने कहा कि युवा 21 वीं सदी के महत्वपूर्ण कौशल एआई और तकनीकी शिक्षा सीखें तथा स्टार्टअप और नवाचार पर काम करें। युवा नौकरी देने वाले बनें तथा स्वरोजगार क्षेत्र में भी आगे बढ़े। उन्होंने युवाओं से निरंतर अध्ययन, अनुशासन और तकनीकी शिक्षा पर काम करने का आह्वान किया।
उन्होंने विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

प्रधानाचार्य हरीश कुमार मीणा ने विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए शैक्षणिक उपलब्धियों, खेल, सह-शैक्षणिक गतिविधियों, बोर्ड परीक्षा परिणामों तथा वर्षभर की प्रमुख उपलब्धियों की जानकारी दी। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।

Back To Top