शिक्षा

2000 से अधिक मेधावियों का हुआ सम्मान

— गुरु-शिष्य सम्मान समारोह में गूंजा शिक्षा] संस्कार और सफलता का संदेश

— श्री खुशाल दास विश्वविद्यालय की पहल बनी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा

हनुमानगढ़] 19 मई 2026- शिक्षा] संस्कार और सम्मान की भावना से ओत-प्रोत वातावरण के बीच श्री खुशाल दास विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित गुरु-शिष्य सम्मान समारोह 2026” विद्यार्थियों के लिए यादगार बन गया। विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण क्लब स्पंदन के अंतर्गत संचालित सद्भाव क्लब के संयोजन में संगरिया पंचायती धर्मशाला में आयोजित इस भव्य समारोह में बारहवीं कक्षा में 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 2000 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

समारोह में विद्यार्थियों के साथ उनके गुरुजन एवं अभिभावकों की गरिमामयी उपस्थिति ने पूरे आयोजन को भावनात्मक और प्रेरणादायी बना दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ।

—-बड़े सपने देखिए, पूरा समर्पण ही सफलता की कुंजी & बाबूलाल जुनेजा

कार्यक्रम की शुरुआत में गुरु गोविंद सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष बाबूलाल जुनेजा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता केवल अंकों से नहीं] बल्कि अनुशासन] सकारात्मक सोच] संस्कार और निरंतर परिश्रम से प्राप्त होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में बड़े लक्ष्य निर्धारित करने और कठिन परिस्थितियों में भी संघर्ष जारी रखने की प्रेरणा देते हुए कहा आप सभी देश की अमूल्य संपत्ति हैं। यदि संकल्प मजबूत हो तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता।”

—– माता-पिता का सम्मान करें] सफलता निश्चित मिलेगी” गिरीश चावला

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रिटायर्ड आईजी गिरीश चावला ने कहा कि यह गर्व का विषय है कि आज देश की भावी पीढ़ी को सम्मानित किया जा रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, आत्मविश्वास और निरंतर सीखने की आदत बनाए रखने का संदेश देते हुए कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए माता-पिता के संघर्ष और त्याग का सम्मान करना बेहद जरूरी है।

उन्होंने कहा] जो विद्यार्थी समय के साथ स्वयं को अपडेट रखते हैं वही प्रतिस्पर्धा के दौर में आगे बढ़ते हैं।”

—— हजार विद्यार्थी जुड़े] अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बना पहचान– दिनेश जुनेजा

विश्वविद्यालय के प्रबंध निदेशक दिनेश कुमार जुनेजा ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वर्तमान में 12 हजार से अधिक विद्यार्थी विश्वविद्यालय से जुड़े हुए हैं] जिनमें विदेशी छात्र भी अध्ययनरत हैं। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय ने योग के क्षेत्र में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है तथा हाल ही में अंतरराष्ट्रीय स्तर का कृषि मेला आयोजित किया गया। खेलों में भी 100 से अधिक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पदक प्राप्त किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल डिग्री हासिल करने का माध्यम नहीं] बल्कि व्यक्तित्व निर्माण का सबसे मजबूत आधार है। विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

— शिक्षाविदों और समाजसेवियों की रही गरिमामयी उपस्थिति

समारोह में केआर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के व्यवस्थापक राजेश गोदारा, अपेक्स क्लब अध्यक्ष नीलम सोनी] जीएसएस हरिपुरा के प्राचार्य राधेश्याम कोटी] प्रधानाचार्य देवेंद्र कौर] रजिस्ट्रार मयंक माथुर] पुरुषोत्तम मिड्ढा] पवन मिड्ढा] सीबीईओ सीमा भल्ला] बीईईओ कमलेश गोदारा, टीचवैल कोचिंग के सतीश गर्ग तथा भारत विकास परिषद के प्रदेश प्रतिनिधि संजय जिंदल सहित अनेक शिक्षाविद एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अतिथियों ने विश्वविद्यालय की इस पहल को प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने वाला सराहनीय कदम बताते हुए कहा कि हनुमानगढ़ जिले को श्री खुशाल दास विश्वविद्यालय जैसा शिक्षण संस्थान मिलना गौरव की बात है।

— प्रेरणा सम्मान और उत्साह से भरा रहा समारो, कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कार्यक्रम प्रभारी सुनील बिरट, डॉ विक्रम सिंह ओलख, सुरेंद्र अरोड़ा, डॉ बाबूलाल पारीक, योगेंद्र स्वामी, मनीष भोबिया सहित प्राध्यापकगण एवं स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। मंच संचालन मोटिवेशनल स्पीकर अनिल जिज्ञासु एवं मदनलाल शर्मा ने प्रभावशाली शैली में किया। समारोह का समापन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना एवं धन्यवाद ज्ञापन

के साथ हुआ।

Related Articles

Back to top button