Flash Story
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी
बार संघ अध्यक्ष रोहित खींची को व्हाट्सऐप कॉल पर धमकी का आरोप

*25 सितंबर को मेवात में सम्मान दिवस के रूप में मनाई जाएगी चौधरी देवीलाल की जयंती : अभय सिंह चौटाला*

*25 सितंबर को मेवात में सम्मान दिवस के रूप में मनाई जाएगी चौधरी देवीलाल की जयंती : अभय सिंह चौटाला*

 

ऐलनाबाद, 5 जुलाई( रमेश भार्गव) इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी की बैठक रविवार को हिसार में आयोजित की गई। बैठक में इनेलो के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला ने घोषणा की कि 25 सितंबर को पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की जयंती इस बार मेवात में “सम्मान दिवस” के रूप में मनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि मेवात क्षेत्र के लोगों का चौधरी देवीलाल से हमेशा विशेष लगाव रहा है और कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों की सहमति से यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने दावा किया कि कार्यक्रम में लाखों लोग भाग लेंगे।

बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में अभय सिंह चौटाला ने कहा कि चानौत गांव के ग्रामीणों को धरने पर बैठने के लिए प्रदेश सरकार ने मजबूर किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जानबूझकर भाखड़ा पाइपलाइन से टी-कनेक्शन नहीं दे रही और अमृत योजना का हवाला देकर लोगों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कई स्थानों पर इस तरह के कनेक्शन दिए गए हैं, लेकिन चनैत के मामले में सरकार राजनीतिक कारणों से अड़चन पैदा कर रही है।

उन्होंने हांसी-बरवाला भाखड़ा पाइपलाइन परियोजना का कार्य रुकने पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि यदि सरकार वास्तव में लोगों को पानी देना चाहती है तो काम रोकने की बजाय पूरा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि एनओसी नहीं मिलने का तर्क केवल बहाना है। सरकार चाहे तो मुख्यमंत्री के स्तर पर निर्णय लेकर परियोजना को आगे बढ़ा सकती है। मुख्यमंत्री की इच्छा हो तो किसी भी प्रशासनिक बाधा का समाधान निकाला जा सकता है।

अभय सिंह चौटाला ने कांग्रेस पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्ष की भूमिका आज इनेलो निभा रही है, जबकि कांग्रेस केवल नाम की विपक्ष है। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि चानौत आंदोलन जैसे जनहित के मुद्दों पर उन्हें आगे आना चाहिए था, लेकिन वे नहीं पहुंचे। उन्होंने दावा किया कि राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के विधायक बिके थे और वर्ष 2028 के विधानसभा चुनाव तक कांग्रेस के अधिकांश विधायक पार्टी छोड़ देंगे।

भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए अभय सिंह चौटाला ने कहा कि सरकार गांव और शहर के लोगों के बीच विभाजन पैदा करने का प्रयास कर रही है, लेकिन इसमें सफल नहीं होगी। उन्होंने कहा कि शहरों में रहने वाले अधिकांश लोगों की जड़ें गांवों से जुड़ी हैं और प्रदेश की जनता भाजपा को अगली बार सत्ता से बाहर कर देगी।

प्रदेश में हाल ही में लगाए गए कथित टी प्रकरण पर भी उन्होंने सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति ने गैर तरीका टी लगाई थी तो तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई होनी चाहिए थी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस पूरे मामले की सच्चाई छिपा रही है और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई नहीं कर रही।

बैठक में इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी रामपाल माजरा, पूर्व मंत्री प्रोफेसर संपत सिंह, विधायक आदित्य चौटाला, विधायक अर्जुन चौटाला, प्रकाश भारती, राष्ट्रीय संगठन सचिव उमेद सिंह लोहान, जिला अध्यक्ष सतपाल काजला सहित प्रदेशभर से आए पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में संगठन विस्तार, आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों और 25 सितंबर को मेवात में होने वाले सम्मान दिवस समारोह की तैयारियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

Back To Top