Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

*श्री गणेश सेवा समिति ट्रस्ट की कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न, नई कार्यकारिणी का गठन*

*श्री गणेश सेवा समिति ट्रस्ट की कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न, नई कार्यकारिणी का गठन*8

ऐलनाबाद, 07जुलाई (रमेश भार्गव) श्री गणेश सेवा समिति ट्रस्ट की कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में समिति की आगामी गतिविधियों एवं गणेश जन्मोत्सव के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से कमल चमड़िया को प्रधान, प्रदीप सिंगला को उपप्रधान, नितिन बंसल को कोषाध्यक्ष, अनिल गर्ग (सोनू भांडा) को सचिव, शिवकुमार जिंदल (मोंटी बनी वाला) को प्रेस प्रवक्ता तथा शशिकांत गुप्ता को भंडारा प्रबंधक नियुक्त किया गया।
बैठक के दौरान समिति के पदाधिकारियों ने आगामी श्री गणेश जन्मोत्सव की तैयारियों की भी समीक्षा की। निर्णय लिया गया कि इस वर्ष गणेश जन्मोत्सव चार दिवसीय भव्य आयोजन के रूप में मनाया जाएगा। यह आयोजन 13 सितंबर से 16 सितंबर 2026 तक आयोजित होगा, जिसमें धार्मिक अनुष्ठान, भजन-कीर्तन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, महाप्रसाद एवं विभिन्न धार्मिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
समिति के पदाधिकारियों ने नगरवासियों से गणेश जन्मोत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की।

Back To Top