Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

– जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग और ग्राम पंचायतों के बीच हुआ एमओयू, ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल प्रबंधन में जनभागीदारी होगी सुनिश्चित

ऐलनाबाद , 05 जुलाई( रमेश भार्गव )ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ बनाने की दिशा में जिला प्रशासन एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की पहल को सकारात्मक परिणाम मिले हैं। विभाग द्वारा शुरू किए गए अभियान के तहत जिले की 112 ग्राम पंचायतों ने अपने-अपने गांवों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था के संचालन एवं रखरखाव की जिम्मेदारी स्वयं संभालने के लिए विभाग के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) किए हैं। इससे ग्रामीण जल प्रबंधन में जनभागीदारी को नई मजबूती मिलेगी और स्थानीय स्तर पर पेयजल सेवाओं की गुणवत्ता में भी सुधार होगा।
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अभियान के तहत केवल 15 ग्राम पंचायतों को इस व्यवस्था से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। लेकिन विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के सतत प्रयास, फील्ड स्तर पर की गई जागरूकता गतिविधियों तथा सरपंचों एवं ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों के सकारात्मक सहयोग के परिणामस्वरूप लक्ष्य से कहीं अधिक 112 ग्राम पंचायतों ने स्वेच्छा से एमओयू किए हैं।
विभाग के अनुसार, इस व्यवस्था के लागू होने से ग्राम पंचायतें अपने क्षेत्र की पेयजल योजनाओं के संचालन, नियमित रखरखाव, छोटी-मोटी मरम्मत, जल वितरण तथा उपभोक्ताओं से जुड़े स्थानीय मुद्दों का समाधान स्वयं कर सकेंगी। इससे किसी भी खराबी के समाधान में लगने वाला समय कम होगा, योजनाओं का बेहतर रखरखाव सुनिश्चित होगा और ग्रामीणों को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
पंचायतों की सक्रिय भूमिका से होगा बेहतर पेयजल प्रबंधन.

Back To Top