Flash Story
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी
बार संघ अध्यक्ष रोहित खींची को व्हाट्सऐप कॉल पर धमकी का आरोप

8 को फतेहगढ़, 9 को माणकसर एवं 10 को बंशीर क्षेत्र में खाद्य सामग्री की जांच करेगी फूड टेस्टिंग लैब

– विभिन्न क्षेत्रों में खाद्य सामग्री एवं पेय पदार्थों की जांच कर रही है एमएफटीएल, आमजन से अधिकाधिक जांच करवाने की अपील

हनुमानगढ़। जिले में शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब (एमएफटीएल) द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में जाकर खाद्य एवं पेय पदार्थों की जांच की जा रही है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि एमएफटीएल वाहन संख्या आरजे-14 जीक्यू-4775 निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर मौके पर ही खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच कर रहा है। जांच के साथ-साथ आम नागरिकों को खाद्य सामग्री की खरीद व उपयोग के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की भी जानकारी दी जा रही है।

सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि एमएफटीएल द्वारा 8 जुलाई बुधवार को फतेहगढ़, 9 जुलाई को माणकसर एवं 10 जुलाई को बंशीर क्षेत्र में खाद्य एवं पेय पदार्थों की जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि आमजन विशेष रूप से दूध एवं दुग्ध उत्पादों की जांच एमएफटीएल वाहन पर अवश्य कराएं, ताकि मिलावट पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सकें।

Back To Top