Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

27 लाख रुपये की 133.60 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, मोटरसाइकिल ज़ब्त

27 लाख रुपये की 133.60 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, मोटरसाइकिल ज़ब्त

हनुमानगढ़ (नवरतन भारत):

स्थानीय पुलिस थाना हनुमानगढ़ जंक्शन टीम ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल करते हुए 133.60 ग्राम अवैध हेरोइन (चिट्टा) के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 27 लाख रुपये बताई जा रही है।

गश्त के दौरान हत्थे चढ़ा आरोपी

थानाधिकारी रामचन्द्र कस्वां के नेतृत्व में उप-निरीक्षक गजेन्द्र शर्मा मय जाब्ता क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान गश्त टीम ने एक मोटरसाइकिल सवार को रोककर तलाशी ली, तो उसके पास से 133.60 ग्राम अवैध चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हेरोइन व मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया।

NDPS एक्ट में मामला दर्ज, जांच शुरू

पकड़े गए आरोपी की पहचान चमकौर सिंह (45) पुत्र मिट्ठूसिंह जटसिक्ख, निवासी वार्ड नं. 02, चक 22 एनपी (रायसिंहनगर, श्रीगंगानगर), हाल निवासी चक ज्वालासिंहवाला (पुलिस थाना हनुमानगढ़ टाउन) के रूप में हुई है। पुलिस थाना जंक्शन पर आरोपी के खिलाफ अभियोग संख्या 491/2026 धारा 08/21 NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले का अग्रिम अनुसंधान हनुमानगढ़ टाउन थानाधिकारी लखवीर सिंह द्वारा किया जा रहा है।

इस पूरी कार्रवाई में कांस्टेबल सुरेन्द्र सांखला की विशेष भूमिका रही।

Back To Top