Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

मानसून को लेकर प्रशासन अलर्ट, एडीएम उम्मेदी लाल मीणा ने किया पंप हाउस व नालों का निरीक्षण*

हनुमानगढ़, नवरतन भारत 20 जुलाई। मानसून को देखते हुए अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं नगर परिषद प्रशासक  उम्मेदी लाल मीणा ने सोमवार को शहर में जल निकासी व्यवस्था और निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बारिश के दौरान शहरवासियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां चाक चौबंद रखें।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने हनुमानगढ़ जंक्शन स्थित पंप हाउस, महिला थाना के पास स्थित पंप हाउस, टाउन स्थित एसटीपी एवं बिहारी बस्ती स्थित पंप हाउस का निरीक्षण किया। इसके अलावा दुर्गा कॉलोनी में निर्माणाधीन पार्क एवं नाले के कार्यों की प्रगति को भी देखा।

एडीएम  मीणा ने अधिकारियों को नालों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने, जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त रखने तथा निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि पंप हाउस हर समय सुचारू रूप से संचालित रहें और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त संसाधन एवं वैकल्पिक व्यवस्थाएं पहले से तैयार रखी जाए, ताकि भारी वर्षा के दौरान शहर में जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो।

इस मौके पर नगर परिषद प्रशासक  जगदीश सिराव,  प्रेम लता,  मेघराज सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहें।

Back To Top