Flash Story
लायंस क्लब रॉयल्स द्वारा तपोवन मनोविकास विद्यालय को तीन गीजर और राशन सामग्री भेंट
महिलाओं की भागीदारी से मजबूत हो रहा सशक्त व विकसित राजस्थान का संकल्प
स्वस्थ थाली और सुरक्षित भोजन का संदेश लेकर आगे बढ़ा हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ जिले के 3 आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्रों को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन प्रमाणन
नारी शक्ति सम्मेलन एवं संवाद कार्यक्रम
हनुमानगढ़ में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी को दी श्रद्धांजलि
महाविद्यालय में NSS ओरिएंटेशन कार्यक्रम के तीसरे दिन स्वच्छता अभियान आयोजित
यातायात जागरूकता अभियान | हनुमानगढ़ पुलिस
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान

नशा तस्करी से अर्जित एक करोड़ के मकान पर पुलिस ने लगाया फ्रीज

नशा तस्करी से अर्जित एक करोड़ के मकान पर पुलिस ने लगाया फ्रीज
ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत हनुमानगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हिस्ट्रीशीटर ईरफान खान उर्फ फान की संपत्ति फ्रीज
हनुमानगढ़। जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत हनुमानगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने नशा तस्करी से कथित रूप से अर्जित संपत्ति के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हिस्ट्रीशीटर एवं हार्डकोर अपराधी ईरफान खान उर्फ फान पुत्र काले खां लबाणा, उम्र 32 वर्ष, निवासी चक 11 आरपी लखूवाली, थाना हनुमानगढ़ टाउन के करीब 3429 वर्गफुट क्षेत्रफल वाले रिहायशी मकान को एनडीपीएस एक्ट की धारा 68एफ के तहत फ्रीज किया है। पुलिस के अनुसार इस मकान की अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपये है।
40 गंभीर आपराधिक प्रकरण दर्ज
पुलिस के मुताबिक ईरफान खान उर्फ फान हनुमानगढ़ टाउन थाने का हिस्ट्रीशीटर एवं हार्डकोर अपराधी है। उसके खिलाफ पूर्व में एनडीपीएस एक्ट, हत्या के प्रयास, मारपीट, आर्म्स एक्ट सहित गंभीर प्रकृति के करीब 40 प्रकरण विभिन्न थानों में दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से नशा तस्करी में लिप्त रहा है।
2024 में 20 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा गया था
पुलिस के अनुसार 6 नवंबर 2024 को हनुमानगढ़ टाउन थाना पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए ईरफान खान उर्फ फान को रहमत अली के साथ मोटरसाइकिल पर पकड़ा था। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 20 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई थी। इस संबंध में प्रकरण संख्या 753/2024, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान पुलिस को आरोपी द्वारा अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर नशा तस्करी का नेटवर्क चलाने की जानकारी सामने आई, जिसके आधार पर सह-आरोपियों के खिलाफ भी एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में कार्रवाई की गई।
वित्तीय जांच में सामने आई संपत्ति
पुलिस के अनुसार वित्तीय जांच के दौरान आरोपी की आय के वैध स्रोत नहीं पाए गए। जांच में सामने आया कि नशा तस्करी से अर्जित धन से करीब 3429 वर्गफुट क्षेत्रफल में रिहायशी मकान का निर्माण कराया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग एक करोड़ रुपये है। इसी आधार पर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 68एफ के प्रावधानों के तहत संपत्ति को फ्रीज किया।
कार्रवाई में पुलिस अधिकारी रहे शामिल
यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद के निकटतम सुपरविजन में, वृताधिकारी हनुमानगढ़ मीनाक्षी के नेतृत्व में तथा थाना हनुमानगढ़ टाउन के थानाधिकारी लखवीर सिंह मय पुलिस टीम द्वारा की गई।
जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य ने बताया कि नशा तस्करों के खिलाफ “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत कार्रवाई लगातार जारी है। नशे के अवैध कारोबार से अर्जित संपत्तियों को चिन्हित कर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के अनुसार फ्रीज, एवं जब्ती की कार्रवाई आगे भी जारी रखी जाएगी।

Back To Top