Flash Story
लायंस क्लब रॉयल्स द्वारा तपोवन मनोविकास विद्यालय को तीन गीजर और राशन सामग्री भेंट
महिलाओं की भागीदारी से मजबूत हो रहा सशक्त व विकसित राजस्थान का संकल्प
स्वस्थ थाली और सुरक्षित भोजन का संदेश लेकर आगे बढ़ा हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ जिले के 3 आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्रों को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन प्रमाणन
नारी शक्ति सम्मेलन एवं संवाद कार्यक्रम
हनुमानगढ़ में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी को दी श्रद्धांजलि
महाविद्यालय में NSS ओरिएंटेशन कार्यक्रम के तीसरे दिन स्वच्छता अभियान आयोजित
यातायात जागरूकता अभियान | हनुमानगढ़ पुलिस
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान

जिला एवं सेशन न्यायाधीश ने किया जिला कारागृह का निरीक्षण

माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर द्वारा प्रेषित स्टेट एक्शन प्लान की पालना में श्री तनवीर चौधरी, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) द्वारा जिला कारागृह का मासिक निरीक्षण एवं  गजेन्द्र सिंह तेनगुरिया, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) हनुमानगढ़ द्वारा जिला कारागृह, हनुमानगढ़ का साप्ताहिक निरीक्षण किया गया।
तनवीर चौधरी अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हनुमानगढ़ द्वारा निरीक्षण के दौरान कारागृह का वातावरण स्वच्छ पाया गया। कारागृह में निरूद्ध बंदीगण से संवाद वार्ता की गई। बंदीगण को जेल मेन्युअल के अनुसार मिलने वाली सुविधाओं आदि के संबंध में पूछा गया एवं उनके द्वारा बताई गई समस्याओं के प्रभावी निवारण हेतु प्रभारी अधिकारी, जिला कारागृह को निर्देशित किया गया। कारागृह की बैरकों का भी निरीक्षण किया गया, जेल में साफ-सफाई, स्वच्छता, चिकित्सा, पेयजल व भोजन व्यवस्था की भी जांच की गई। जांच के दौरान भोजन व्यवस्था निम्न स्तर की पाई गई, जिसके उपरांत खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा खाने के सैंपल लिए गए।
निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष  तनवीर चौधरी द्वारा अधीक्षक जिला कारागृह को बैरकों व उसमे बने टॉयलेटों में नियमित साफ सफाई करवाने हेतु निर्देशित किया। जिला कारागृह में स्थित प्रिजन लीगल एड क्लिनिक, लीगल एड हेल्प डेस्क का भी निरीक्षण किया गया। जेल विजिटिंग अधिवक्तागण, अधिकार मित्र आदि उपस्थित रहें।

Back To Top