Flash Story
स्वतंत्रता दिवस पर जाट भवन में फहराया तिरंगा
डीसीसी कार्यालय में अध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण
महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस
सरस्वती कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ
सेक्टर 12 में धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव
हनुमानगढ़ टाउन में श्री शिव महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ
श्री काजला धाम सुंदरकांड मित्र मंडल द्वारा 22 अगस्त को सजेगा बालाजी का भव्य दरबार, नवम सुंदरकांड पाठ का महाआयोज
संभाग स्तरीय बैठक में संगठन को मजबूत करने पर जोर
सावन तीज मिलन महोत्सव में उमड़ा महिलाओं का सैलाब, झूलों, नृत्य और प्रतियोगिताओं ने बांधा समां* 

स्वतंत्रता दिवस पर जाट भवन में फहराया तिरंगा

हनुमानगढ़। जिला जाट समाज समिति हनुमानगढ़ की ओर से स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जंक्शन स्थित जाट भवन में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए राष्ट्रीय पर्व को गरिमापूर्ण तरीके से मनाया। समारोह के दौरान राष्ट्रध्वज फहराकर देश की एकता, अखंडता और स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक याद किया गया।
ध्वजारोहण कार्यक्रम भाजपा नेता अमित चौधरी, कांग्रेस नेता भूपेंद्र चौधरी, कांग्रेस पार्टी हनुमानगढ़ जिला अध्यक्ष मनीष मक्कासर, जाट समाज समिति के संरक्षक घनश्याम भादू तथा जाट भवन अध्यक्ष अनिल थोरी सहित समाज के अन्य गणमान्य लोगों ने संयुक्त रूप से किया। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान गाया और देशभक्ति के नारों के साथ स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश के लिए किए गए संघर्ष और वीरों के बलिदान की याद दिलाता है। उन्होंने समाज के लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने तथा राष्ट्रहित और सामाजिक उत्थान के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने देश की प्रगति एवं समृद्धि की कामना की।
इस मौके पर जयप्रकाश गोदारा, पृथ्वी गोदारा , राकेश भांभू , कपिल सहारण , अजय रेवाड़ , प्रवीण गोदारा , महावीर रणवां , कलवंत जांगू, कृष्ण भांभू, चंद्रभान कुलड़िया, रवींद्र कूकना, राज कुमार जाखड़, सुरेश चाहर, जगदीश ढाका, संदीप सिरावता, पवन माली, ओम गोदारा, संजय थालोड़, भीम ज्याणी, राजेन्द्र सहारण, लीलाधर शर्मा, एडवोकेट सुखबीर भांभू, रामेश्वर भांभू, विनोद विस्सू, रवि चोटिया, सुरजीत सहारण, पृथ्वीराज गोदारा जोड़कियां, शंभूदयाल, नरेश बुरड़क, राजेंद्र सीकर, डॉ राम सियाग, विनोद भांभू, राजपाल गोदारा , सम्पत कुलड़िया , शशांक भूंवाल , फतेहसिंह झाझड़िया , विजय सिंह कुलड़िया , दलीप कसवां , सुरेंद्र जाखड़, दलीप सिहाग, योगेश बुरड़क , विनोद व अन्य समाज सदस्य मौजूद थे।

Back To Top