Flash Story
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी
बार संघ अध्यक्ष रोहित खींची को व्हाट्सऐप कॉल पर धमकी का आरोप

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग (VBYLD) 2027 में हनुमानगढ़ के युवाओं को मिलेगा राष्ट्रीय मंच

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग (VBYLD) 2027 में हनुमानगढ़ के युवाओं को मिलेगा राष्ट्रीय मंच

हनुमानगढ़ । भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा युवाओं को विकसित भारत @2047 के निर्माण में सक्रिय भागीदार बनाने के उद्देश्य से Viksit Bharat Young Leaders Dialogue (VBYLD) 2027 का आयोजन किया जा रहा है। इसका राष्ट्रीय आयोजन 10 से 12 जनवरी 2027 तक नई दिल्ली में होगा।

VBYLD का उद्देश्य देश के युवाओं को अपनी सोच, नवाचार, नेतृत्व क्षमता और रचनात्मक प्रतिभा को प्रस्तुत करने का अवसर देना तथा युवाओं के विचारों को राष्ट्र निर्माण से जोड़ना है। VBYLD 2027 में 15 से 29 वर्ष की आयु के युवा भाग ले सकते हैं।

इस बार VBYLD में क्या खास है?

VBYLD 2027 को इस बार छह मुख्य Tracks में आयोजित किया जा रहा है-

Viksit Bharat Challenge – विकसित भारत के लिए युवाओं के innovative ideas और solutions!

Cultural Track – Folk Dance, Folk Song, Painting, Declamation एवं Poetry Writing!

Design for Bharat – देश की विकास संबंधी वास्तविक चुनौतियों के लिए innovative design solutions!

Hack for Social Cause – technology के माध्यम से सामाजिक एवं विकास संबंधी समस्याओं के समाधान।

Youth Entrepreneurs Challenge – युवाओं के startup ideas और business plans को मंच।

Youth Parliament – युवाओं को लोकतांत्रिक विमर्श एवं नेतृत्व का अवसर।

युवाओं के लिए सबसे बड़ा अवसर: Viksit Bharat Challenge

इसका flagship track Viksit Bharat Challenge है। इसमें युवा पहले Viksit Bharat Quiz, उसके बाद 500 शब्दों का Essay और फिर District एवं State स्तर पर Presentation के माध्यम से आगे बढ़ेंगे।

चयन की प्रक्रिया merit-based और multi-stage होगी। District स्तर से चयनित युवा State VBYLD में पहुंचेंगे और उत्कृष्ट प्रतिभागियों को National level पर New Delhi में देशभर के युवाओं के साथ अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। राष्ट्रीय स्तर पर regional finalists अपने ideas माननीय प्रधानमंत्री जी के समक्ष प्रस्तुत करेंगे।

राजस्थान और हनुमानगढ़ के युवाओं के लिए विशेष अवसर

VBYLD 2027 में राजस्थान को Golden West Region में शामिल किया गया है। इस regional theme में Manufacturing, Entrepreneurship & Green Growth पर विशेष ध्यान दिया गया है।

इसका guiding question है कि 2047 तक भारत को manufacturing, innovation और clean energy का global hub कैसे बनाया जाए। राजस्थान के युवा इस व्यापक theme को अपने राज्य और स्थानीय विकास की आवश्यकताओं से जोड़ते हुए अपने innovative ideas प्रस्तुत कर सकते हैं।

प्रमुख तिथियां

Viksit Bharat Quiz: 17 अगस्त 2026 से 30 सितंबर 2026

Essay Round: 5 अक्टूबर से 19 अक्टूबर 2026

District Championship: 10 से 16 नवंबर 2026

State VBYLD: 17 नवंबर से 7 दिसंबर 2026

National VBYLD: 10 से 12 जनवरी 2027, नई दिल्ली।

युवाओं से अपील

हनुमानगढ़ जिले के सभी पात्र युवाओं से अपील है कि वे इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। VBYLD केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवाओं की सोच, प्रतिभा, innovation और leadership को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का मंच है।

युवा MY Bharat Portal के माध्यम से इसमें भाग ले सकते हैं। जो युवा पहले से MY Bharat Portal पर registered हैं, उन्हें दोबारा registration करने की आवश्यकता नहीं है।

आइए, हनुमानगढ़ का युवा अपनी प्रतिभा और विचारों के साथ विकसित भारत @2047 के संकल्प में भागीदार बने।

Back To Top