Flash Story
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी
बार संघ अध्यक्ष रोहित खींची को व्हाट्सऐप कॉल पर धमकी का आरोप

थाईलैंड में राजस्थान का शानदार प्रदर्शन, योगासन एशियन चैंपियनशिप में 5 पदक जीतकर बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव

थाईलैंड में राजस्थान का शानदार प्रदर्शन, योगासन एशियन चैंपियनशिप में 5 पदक जीतकर बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव dr

पटाया (थाईलैंड)। वर्ल्ड फिटनेस फेडरेशन योगासन स्पोर्ट्स इंटरनेशनल (WFFYSI) द्वारा आयोजित एशियन चैंपियनशिप में राजस्थान के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 स्वर्ण, 1 रजत और 2 कांस्य सहित कुल 5 पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता का आयोजन पटाया, थाईलैंड में किया गया, जिसमें राजस्थान से चयनित 7 खिलाड़ियों ने भारत का प्रतिनिधित्व किया।

राजस्थान की टीम में जैनल भाम्भाणी (भीलवाड़ा), आशा रामचंदानी (भीलवाड़ा), वंदना राठौड़ (भीलवाड़ा), सपना कुमारी, मेहर नागपाल (श्रीगंगानगर), अमिता वर्मा एवं मानवी सैनी(सूरतगढ़ )शामिल रहे।

WFFYSI की नैशनल ऑर्गेनाइज़िंग सेक्रेटरी प्रियंका सारण ने बताया कि जैनल भाम्भाणी, भीलवाड़ा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 2 स्वर्ण पदक हासिल किए। वहीं आशा रामचंदानी, भीलवाड़ा ने रजत पदक प्राप्त किया। मेहर नागपाल, श्रीगंगानगर एवं वंदना राठौड़, भीलवाड़ा ने कांस्य पदक जीतकर राजस्थान का गौरव बढ़ाया।

खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय मंच देने में WFFYSI की महत्वपूर्ण भूमिका

नैशनल सचिव प्रियंका सारण ने बताया कि WFFYSI (वर्ल्ड फिटनेस फेडरेशन योगासना स्पोर्ट्स इंटरनेशनल) खिलाड़ियों को बेहतर और निष्पक्ष अंतरराष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। फेडरेशन का मुख्य उद्देश्य केवल प्रतियोगिताएं आयोजित करना नहीं, बल्कि खिलाड़ियों की वास्तविक प्रतिभा और उनके प्रदर्शन के स्तर के अनुरूप उन्हें उचित मंच और अवसर प्रदान करना है।

राजस्थान से खिलाड़ियों की अंतरराष्ट्रीय भागीदारी और इस पूरी प्रक्रिया में प्रियंका सारण की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रियांका सारण WFFYSI की राष्ट्रीय संगठन सचिव, WFFYS चैंपियनशिप समन्वयक तथा राजस्थान राज्य की प्रमुख के रूप में कार्य कर रही हैं।

राजस्थान में योगासन खेल को संगठित रूप से आगे बढ़ाने, प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को पहचान दिलाने, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ियों को तैयार करने तथा उन्हें बड़े मंचों तक पहुंचाने के लिए प्रियंका सारण लगातार सक्रिय हैं। एशियन चैंपियनशिप के आयोजन और समन्वय में भी उन्होंने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई।

प्रियंका सारण ने कहा कि राजस्थान के खिलाड़ियों का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतना पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है। खिलाड़ियों ने कठिन अभ्यास, अनुशासन और समर्पण के साथ यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने WFFYSI के अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शिवम भदौरिया का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि फेडरेशन जिस सोच के साथ खिलाड़ियों को मंच प्रदान कर रही है, उससे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी क्षमता के अनुरूप आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य राजस्थान में योगासन खेल को और अधिक मजबूत करना तथा प्रदेश के अधिक से अधिक प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अवसर उपलब्ध कराना है।

Back To Top