Flash Story
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी
बार संघ अध्यक्ष रोहित खींची को व्हाट्सऐप कॉल पर धमकी का आरोप

तीन दिन तक खेला जोश, उत्साह और खेल भावना का संगम; वंदे मातरम् फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ समापन

भीलवाड़ा। भारत विकास परिषद, वीर शिवाजी शाखा की ओर से विधायक खेल योजना के अंतर्गत सेठ मुरलीधर मानसिंहका कन्या महाविद्यालय खेल मैदान में आयोजित तीन दिवसीय वंदे मातरम् फुटबॉल प्रतियोगिता एवं खेल महोत्सव का रविवार रात पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। तीन दिनों तक फुटबॉल के रोमांचक मुकाबलों के साथ दौड़, साइकिल रेस, हुला हूप और महिलाओं की रस्साकशी प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

समापन समारोह में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, पूर्व सांसद सुभाष बहेड़िया, भारत विकास परिषद के पदाधिकारी, सदस्य, खिलाड़ी एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे। अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

शाखा अध्यक्ष कमलेश बोड़ाना ने कहा कि खेल केवल जीत-हार का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, संस्कार, आत्मविश्वास और राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम हैं। कार्यक्रम संयोजक एवं शाखा सह सचिव हरीश अग्रवाल ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों और युवाओं को खेलों से जोड़ना तथा उनकी प्रतिभा को मंच उपलब्ध कराना था। खेलकूद प्रभारी महेश बिड़ला ने आयोजन को सफल बनाने में मुख्य कोच अजीत जैन तथा सहयोगी महेश सर, दिनेश सर, मनीषा और हरजीत के योगदान की सराहना की।

मुख्य प्रायोजक शिवाय स्कूल के डायरेक्टर दौलत अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा के साथ खेल भी बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उतने ही आवश्यक हैं। खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास होता है। उन्होंने कहा कि शिवाय स्कूल भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं खेल आयोजनों में सहयोग करता रहेगा, ताकि अधिक से अधिक बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिल सके।

फुटबॉल में रहे रोमांचक मुकाबले

5 से 10 वर्ष आयु वर्ग में मानसिंहका ब्लास्टर, आनंदी किंग्स, रोशन पैंथर्स और रॉयल खंडेलवाल टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबले में मानसिंहका ब्लास्टर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आनंदी किंग्स को हराकर खिताब अपने नाम किया।

11 से 15 वर्ष आयु वर्ग में अग्रवाल योद्धा, आइकॉन वेलोसिटी, सुजस रोवर और पन्ना शाइन के बीच मुकाबले हुए। फाइनल में अग्रवाल योद्धा ने आइकॉन वेलोसिटी को पराजित कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया।

अन्य प्रतियोगिताओं के परिणाम

महिला दौड़ में मीनल अग्रवाल प्रथम व रिंकू कंवर द्वितीय रहीं। 5 से 10 वर्ष वर्ग में कृष्णा चौहान प्रथम एवं अथिया जाट द्वितीय रहे। 11 से 15 वर्ष वर्ग में अनव असावा प्रथम तथा गगन प्रताप सिंह द्वितीय रहे। सीनियर वर्ग में शुभम सेन प्रथम एवं आरव दाधीच द्वितीय रहे, जबकि पुरुष वर्ग में महेश शर्मा प्रथम एवं मनीष जैन द्वितीय स्थान पर रहे।

महिला साइकिल रेस में रिंकू कंवर प्रथम व चंद जाट द्वितीय रहीं। पुरुष वर्ग में दीपक सोमानी प्रथम तथा राजेश पोरवाल द्वितीय रहे। बालक साइकिल रेस में पवन बेरवा प्रथम और अंकित यादव द्वितीय रहे।

हुला हूप प्रतियोगिता में 10 वर्ष तक की बालिकाओं में कार्मिष्ठा अग्रवाल, करवी जैन, समीक्षा और काव्या संयुक्त रूप से प्रथम रहीं। 11 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में मिराया डाड प्रथम तथा सुहानी लादानी द्वितीय रहीं। महिलाओं की रस्साकशी प्रतियोगिता में पूजा अग्रवाल की कप्तानी वाली टीम विजेता रही। विजेता टीम में पिंकी सोनी, पूजा मीणा, रिंकू कंवर, माधुरी लुधानी, रिंकू भाटी, हीना शर्मा एवं ममता प्रजापत शामिल रहीं।

कार्यक्रम के अंत में सभी विजेता खिलाड़ियों, कोच, सहयोगियों, प्रायोजकों एवं आयोजन समिति के सदस्यों का सम्मान किया गया तथा सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया गया।

Back To Top