Flash Story
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी
बार संघ अध्यक्ष रोहित खींची को व्हाट्सऐप कॉल पर धमकी का आरोप

सरपंच श्रीमती संतोष बेनीवाल के सहयोग से खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता में विजेताओं का सम्मान, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह*

*सरपंच श्रीमती संतोष बेनीवाल के सहयोग से खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता में विजेताओं का सम्मान, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह*

 

ऐलनाबाद , 20 जुलाई( रमेश भार्गव )

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, दड़बा कलां (2904) में आयोजित नाथूसरी चौपटा खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत दड़बा कलां की सरपंच श्रीमती संतोष बेनीवाल, खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी श्री उमेद ढाका, जोनल सचिव श्री शिशपाल ढाका तथा सहायक नोडल अधिकारी श्री हनुमान (डी.पी.ई.) ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं पदक प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

समारोह में सरपंच श्रीमती संतोष बेनीवाल ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को अनुशासन, समर्पण एवं खेल भावना के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया तथा भविष्य में जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

प्रतियोगिता में नाथूसरी चौपटा खंड के लगभग 80 टीमों ने अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग में खो-खो, वॉलीबॉल, कबड्डी, शतरंज एवं योग सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लगभग 30 खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं पदक देकर सम्मानित किया गया।

योग प्रतियोगिता में कुल 14 विजेताओं को पदक एवं ट्रॉफी प्रदान की गई। अंडर-14 वर्ग में संत कबीर इंटरनेशनल स्कूल, नाथूसरी चौपटा के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अंडर-17 वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुकरा तथा राजकीय कन्या उच्च विद्यालय कागदाना के खिलाड़ियों ने शानदार सफलता प्राप्त की। वहीं अंडर-19 वर्ग में आरोही मॉडल स्कूल, नाथूसरी चौपटा के खिलाड़ियों ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

कबड्डी प्रतियोगिता में अंडर-14 वर्ग में पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, डिंग ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 वर्ग में सरस्वती इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, डिंग विजेता रहा, जबकि अंडर-19 वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, साहूवाला द्वितीय ने प्रथम स्थान हासिल किया।

इस अवसर पर उपस्थित खिलाड़ियों, खेल प्रभारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने प्रतियोगिता के उत्कृष्ट एवं सुव्यवस्थित आयोजन की सराहना की। विशेष रूप से ग्राम पंचायत दरबा कलां की सरपंच श्रीमती संतोष बेनीवाल का आभार व्यक्त किया गया, जिनके सहयोग, मार्गदर्शन एवं खिलाड़ियों के लिए की गई व्यवस्थाओं ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। खिलाड़ियों के लिए जलपान, आवश्यक सुविधाओं तथा बेहतर खेल वातावरण की व्यवस्था की व्यापक सराहना की गई।

आयोजन समिति ने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएँ ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का सशक्त मंच प्रदान करती हैं तथा उन्हें उच्च स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए प्रेरित करती हैं।

Back To Top