Flash Story
जंक्शन में मां दुर्गा के जयकारों के साथ निकली भव्य कलश यात्रा, 34वें दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ
पंचायत चुनावों की तयारी में जुटी कांग्रेस, देहात ब्लॉक की बैठक में बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का आह्वान*
स्वस्थ जीवनशैली का संदेश लेकर सड़कों पर उतरे स्काउट-गाइड, निकाली जागरूकता रैली
मजदूरों के संघर्ष से निकले गुरनायब सिंह के पार्षद बनने पर मजदूरों में उत्साह
बिजली कर्मचारियों की 11 सूत्रीय मांगों को लेकर श्रमिक संघ ने खोला मोर्चा
अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस सप्ताह अंतर्गत कार्यशाला आयोजित, अधिकारियों, कर्मचारियों ने बालिका शिक्षा, अधिकारों एवं कानूनों के बारे ने दी जानकारी
राजनीतिक दबाव में दर्ज मुकदमों की निष्पक्ष जांच और वापसी की मांग को लेकर माकपा का धरना-प्रदर्शन*
संभाग की सबसे बड़ी रामलीला में बालाजी महाराज को लगे 17 सवामणी के भोग
सालासर पैदल यात्रियों की सुरक्षा के लिए यातायात पुलिस ने श्रद्धालुओं के बैग व टी-शर्ट पर लगाए रिफ्लेक्टर

जंक्शन में मां दुर्गा के जयकारों के साथ निकली भव्य कलश यात्रा, 34वें दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ

हाउसिंग बोर्ड मैदान में सजा मां का दरबार, 21 अक्टूबर तक होंगे धार्मिक आयोजन, भजन संध्या, जागरण और लंगर में उमड़ेंगे श्रद्धालु
हनुमानगढ़। हनुमानगढ़ जंक्शन की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में सार्वजनिक श्री श्री दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से आयोजित 34वें विशाल दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। श्री गंगानगर रोड के नजदीक स्थित हाउसिंग बोर्ड मैदान में आयोजित महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। कलश यात्रा के दौरान मां दुर्गा के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भाग लेकर मां दुर्गा के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।
भव्य कलश यात्रा को समाजसेवी हरीश जैन, अजय गर्ग, कमेटी संरक्षक राजकुमार गर्ग, अध्यक्ष अजीत मंडल, विवरण प्रभारी एवं महासचिव महेश शर्मा पूर्व पार्षद, सह सचिव डॉ. ध्रुव गोदारा, उपाध्यक्ष विनोद मित्तल, उपाध्यक्ष सुमित गर्ग, व्यवस्था प्रभारी धीरज शाह, कोषाध्यक्ष मोहित गर्ग, प्रचार मंत्री सुग्रोतो बर्मण, प्रचार सहायक पवन कुमार तथा पात्र स्वप्न वसु ने मां दुर्गा के जयकारों के बीच रवाना किया। यात्रा के शुभारंभ के साथ ही महोत्सव की धार्मिक गतिविधियों का आगाज हुआ। आयोजन स्थल पर मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है, जहां आगामी दिनों में पूजा-अर्चना सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
कमेटी की ओर से आयोजित यह महोत्सव 16 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक चलेगा। शुक्रवार रात 8:15 बजे मां दुर्गा की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। इसके बाद रात 9:15 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। महोत्सव के दौरान प्रतिदिन पूजा-पाठ, पुष्पांजलि, प्रसाद वितरण और संध्या आरती विधि-विधान से होगी।
कार्यक्रमों की शृंखला में 17 अक्टूबर को भजन संध्या आयोजित होगी, जिसमें भजन गायक प्रीतम साचव अपनी प्रस्तुतियां देंगे। 18 अक्टूबर को श्रीराम प्रभात फेरी के माध्यम से महाआरती की जाएगी। इसके बाद भजन संध्या का आयोजन होगा। इन कार्यक्रमों में श्रद्धालु भक्ति गीतों के माध्यम से मां दुर्गा की महिमा का गुणगान करेंगे।
19 अक्टूबर को दोपहर में लंगर प्रसाद वितरित किया जाएगा। इसी दिन रात 8:15 बजे विशाल जागरण होगा, जिसमें आमंत्रित भजन गायक मां की महिमा का गुणगान करेंगे। 20 अक्टूबर को सुबह 10:15 बजे हवन यज्ञ आयोजित होगा। वहीं, 21 अक्टूबर को विजयदशमी के अवसर पर पूर्णाहुति, सिंदूर दान और मूर्ति जल प्रवाह सहित विभिन्न धार्मिक रस्में संपन्न होंगी।
महोत्सव को लेकर आयोजन स्थल पर तैयारियां की गई हैं। कमेटी पदाधिकारी और सदस्य व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने में जुटे हैं। आयोजकों ने शहरवासियों से परिवार सहित महोत्सव में शामिल होने और मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है। महोत्सव के दौरान धार्मिक अनुष्ठानों, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्रों में भक्तिमय माहौल रहेगा।
Back To Top