Flash Story
रावण ने विभीषण को दरबार में लात मारकर लंका से निकाला, प्रभु श्रीराम की शरण में पहुंचे विभीषण
लॉयन्स क्लब हनुमानगढ़ सिटी ने फाटक गौशाला में की गौसेवा
रामलीला के दसवें दिन राम-हनुमान मिलन और बाली वध का हुआ प्रभावशाली मंचन
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ की कथित टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका पुतला
जंक्शन में मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा का अनावरण, जयकारों से गूंजा हाउसिंग बोर्ड मैदान
पुलकित कॉलेज की निकेता ने अंतरमहाविद्यालय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, निजी बस से लगभग 600 किलो दुर्गंधयुक्त मावा और खराब तेल की बदबू वाली नमकीन बरामद*
जंक्शन में मां दुर्गा के जयकारों के साथ निकली भव्य कलश यात्रा, 34वें दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ
पंचायत चुनावों की तयारी में जुटी कांग्रेस, देहात ब्लॉक की बैठक में बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का आह्वान*

पंचायत चुनावों की तयारी में जुटी कांग्रेस, देहात ब्लॉक की बैठक में बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का आह्वान*

विधानसभा प्रभारी दिनेश सैनी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, पंचायत समिति सदस्य पद के दावेदारों से वन-टू-वन चर्चा कर लिए आवेदन
हनुमानगढ़। पंचायत समिति हनुमानगढ़ टाउन एवं हनुमानगढ़ जंक्शन के आगामी पंचायत चुनावों की तैयारियों को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देहात मंडल हनुमानगढ़ की ओर से अरिहंत पैलेस में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंचायत समिति सदस्य पद के लिए इच्छुक एवं योग्य कांग्रेसजनों की दावेदारी, संगठन की मजबूती और चुनावी रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक के मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से नियुक्त चुनाव समन्वयक एवं विधानसभा प्रभारी दिनेश सैनी तथा पीसीसी सदस्य भूपेंद्र चौधरी रहे। अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सिद्धू ने की।
बैठक में पूर्व जिला प्रमुख कविता मेघवाल, सेवादल जिलाध्यक्ष अश्विनी पारीक, शहर ब्लॉक अध्यक्ष जिनेंद्र जैन बेबी, पूर्व प्रधान दयाराम जाखड़, पूर्व प्रधान जयदेव भीड़ासरा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गुरमीत सिंह चंदड़ा, पूर्व उपसभापति अनिल खिचड़ तथा पूर्व प्रधान अमर सिंह सिहाग सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
बैठक में पीसीसी सदस्य भूपेंद्र चौधरी ने सूत की माला पहनाकर दिनेश  सैनी का स्वागत किया कार्यक्रम की शुरुवात सेवादल  ने राष्ट्रगीत वन्देमातरम से की पीसीसी सदस्य भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि कांग्रेस की सबसे मजबूत ताकत ग्रामीण क्षेत्र है। ग्रामीण मतदाताओं के बीच पार्टी की मजबूत पकड़ और कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर इस बार पंचायत चुनावों में कांग्रेस शानदार जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय बनाए रखने और पार्टी की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया।
मुख्य अतिथि विधान सभाप्रभारी दिनेश सैनी ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरते हुए कहा कि देश और प्रदेश में आमजन भाजपा की जनविरोधी नीतियों से परेशान है। महंगाई और कथित तानाशाही के कारण युवा, गरीब, मजदूर और आम नागरिकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि निकाय चुनावों में जिले में कांग्रेस का प्रदर्शन उत्साहजनक रहा है और अब पंचायत चुनावों में इससे बेहतर प्रदर्शन करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा।
सैनी ने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने, मतदाताओं से निरंतर संपर्क रखने और चुनावी गतिविधियों की निगरानी करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव में सफलता के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है। संगठन की मजबूती और जमीनी स्तर पर सक्रियता से ही पार्टी बेहतर परिणाम हासिल कर सकती है।
सेवादल जिलाध्यक्ष अश्विनी पारीक ने कहा कि सेवादल के कार्यकर्ता गांव-गांव और ढाणी-ढाणी पहुंचकर कांग्रेस की नीतियों एवं कार्यक्रमों का प्रचार करें। उन्होंने भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ जनता के बीच संवाद बढ़ाने और संगठन को मजबूत बनाने की आवश्यकता जताई।
ब्लॉक अध्यक्ष संदीप सिद्धू ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आगामी एक माह तक पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ चुनावी तैयारियों में जुटें। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता कांग्रेस के सच्चे सिपाही की तरह जिम्मेदारी निभाते हुए पार्टी को मजबूत करें, ताकि पंचायत चुनावों में कांग्रेस बहुमत हासिल कर सके। उन्होंने अतिथियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
बैठक के बाद विधानसभा प्रभारी दिनेश सैनी ने गांवों से आए पंचायत समिति सदस्य पद के इच्छुक दावेदारों से अलग-अलग वन-टू-वन चर्चा की। इस दौरान उन्होंने दावेदारों के सुझाव सुने और उनके आवेदन प्राप्त किए। बैठक में पंचायत समिति हनुमानगढ़ टाउन एवं जंक्शन के विभिन्न क्षेत्रों से चुनाव लड़ने के इच्छुक कांग्रेसजनों को अपनी दावेदारी प्रस्तुत करने का अवसर मिला। पार्टी स्तर पर चुनावी तैयारियों और संभावित उम्मीदवारों को लेकर चर्चा को पंचायत चुनावों की रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
बैठक में  पीसीसी सदस्य दिनेश भादू, एससी जिलाध्यक्ष सीताराम कड़वा, पीसीसी सदस्य प्रेमराज नायक, कांग्रेस कार्यकर्ता यशवंत कड़वा, सामाजिक न्याय व अधिकारिता अध्यक्ष रोहित स्वामी, पर्यावरण प्रकोष्ठ अध्यक्ष भानीराम बागडिया, यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष अनिल सिहाग, युथ कांग्रेस से जिला प्रभारी मनीष ढिल्लो, महेन्द्र चर्तुवेदी, स्वर्णदीप, पुष्पेन्द्र बेनीवाल, ओबीसी महासचिव सोहनलाल लदोईया,मोहनलाल इंदलिया, श्यामदेव कल्ला, सेवादल उपाध्यक्ष अनिल तिवाड़ी, महासचिव इशाक चायनान, सचिव लखविन्द्र सिंह, सचिव जयपाल गोरी, राजप्रकाश रोहिल्ला, यंग बिग्रेड़ अकरम, सुरेश दास, रफीक मोहम्मद, सचिव कृष्ण सांखला ने संबोधित किया। मंच संचालन  ईशाक चायनान ने किया। कार्यक्रम में करणी सिंह राठौड़ बाल चंद ज्यानी , ऐस मोहम्मद आदि जन उपस्थित रहे
कार्यक्रम की समाप्ति सेवादल द्वारा राष्ट्रगान से की गई
Back To Top