Flash Story
दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, निजी बस से लगभग 600 किलो दुर्गंधयुक्त मावा और खराब तेल की बदबू वाली नमकीन बरामद*
जंक्शन में मां दुर्गा के जयकारों के साथ निकली भव्य कलश यात्रा, 34वें दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ
पंचायत चुनावों की तयारी में जुटी कांग्रेस, देहात ब्लॉक की बैठक में बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का आह्वान*
स्वस्थ जीवनशैली का संदेश लेकर सड़कों पर उतरे स्काउट-गाइड, निकाली जागरूकता रैली
मजदूरों के संघर्ष से निकले गुरनायब सिंह के पार्षद बनने पर मजदूरों में उत्साह
बिजली कर्मचारियों की 11 सूत्रीय मांगों को लेकर श्रमिक संघ ने खोला मोर्चा
अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस सप्ताह अंतर्गत कार्यशाला आयोजित, अधिकारियों, कर्मचारियों ने बालिका शिक्षा, अधिकारों एवं कानूनों के बारे ने दी जानकारी
राजनीतिक दबाव में दर्ज मुकदमों की निष्पक्ष जांच और वापसी की मांग को लेकर माकपा का धरना-प्रदर्शन*
संभाग की सबसे बड़ी रामलीला में बालाजी महाराज को लगे 17 सवामणी के भोग

दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, निजी बस से लगभग 600 किलो दुर्गंधयुक्त मावा और खराब तेल की बदबू वाली नमकीन बरामद*

*दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, निजी बस से लगभग 600 किलो दुर्गंधयुक्त मावा और खराब तेल की बदबू वाली नमकीन बरामद*

*- लावारिस मावा और नमकीन को मौके पर ही करवाया नष्ट, मिठाई एवं डेयरी प्रतिष्ठानों से भी लिए खाद्य नमूने*

हनुमानगढ़। दीपावली के त्योहार को देखते हुए आमजन को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से निरंतर कार्रवाई की जा रही है। जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवनीत शर्मा के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा दल द्वारा खाद्य सामग्री के निर्माण एवं विक्रय से जुड़े प्रतिष्ठानों की जांच के साथ सैंपलिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को पल्लू में बीकानेर से हनुमानगढ़ आ रही एक निजी बस से दुर्गंधयुक्त मावा एवं खराब नमकीन बरामद की गई। खाद्य सुरक्षा दल ने लावारिस खाद्य सामग्री के नमूने लेने के बाद उसे मौके पर ही नष्ट करवा दिया।

सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि दीपावली के त्योहार के दौरान मिठाइयों एवं नमकीन की मांग बढऩे के कारण खाद्य सामग्री के निर्माण और बिक्री में भी तेजी आती है। ऐसे समय में कुछ खाद्य विक्रेताओं द्वारा अधिक मुनाफा कमाने के उद्देश्य से खराब गुणवत्ता वाले मावे तथा दूषित या बार-बार इस्तेमाल किए गए तेल में तैयार नमकीन का विक्रय किए जाने की आशंका रहती है। इसी के चलते खाद्य सुरक्षा दल ने शुक्रवार 16 अक्टूबर को पल्लू में कई बसों की जांच की गई। शाम लगभग 6.30 बजे बीकानेर से आ रही ममता ट्रैवल्स की बस संख्या आरजे 07 पीआर 8560 को रुकवाकर जांच की, तो उसमें से 220 किलोग्राम मावा और 360 किलोग्राम से अधिक नमकीन बरामद हुई। खाद्य सामग्री की जांच की, तो मावे से दुर्गंध आ रही थी, जबकि नमकीन में खराब तेल जैसी बदबू महसूस हो रही थी। बस के चालक और परिचालक ने बताया कि मावा बीकानेर से लोड किया गया था, लेकिन उसे यह जानकारी नहीं थी कि खाद्य सामग्री किसकी है। खाद्य सामग्री के मालिक की पहचान नहीं होने तथा उसकी गुणवत्ता संदिग्ध पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा दल ने नियमानुसार सैम्पलिंग की कार्रवाई की। डॉ. शर्मा ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी सीपी शर्मा, दीपक कुमार एवं अनुपम चोयल ने शाम करीब 6.30 बजे बस को पल्लू में रुकवाकर जांच शुरू की, जो रात करीब 11.30 बजे तक जारी रही।

*जिला प्रशासन का रहा सहयोग*
खाद्य सुरक्षा दल द्वारा की गई इस कार्रवाई में जिला प्रशासन का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा। तहसीलदार श्री कुलदीप मीणा ने संदिग्ध एवं खराब खाद्य सामग्री को नष्ट करवाने की प्रक्रिया में सहयोग किया। कार्रवाई के पश्चात जेवीजी मशीन मंगवाई गई तथा बड़ा गड्ढा खुदवाकर पूरी खाद्य सामग्री को मौके पर ही नष्ट करवाया गया, ताकि इसका दोबारा उपयोग या बाजार में विक्रय नहीं हो सके। दीपावली जैसे प्रमुख त्योहार पर आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से की गई इस कार्रवाई में विभागीय टीम और जिला प्रशासन के बीच समन्वय देखने को मिला।

*पनीर, दूध और मिठाइयों के भी लिए नमूने*
डॉ. शर्मा ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अभियान के तहत अन्य प्रतिष्ठानों पर भी सैंपलिंग की कार्रवाई की गई। रावतसर स्थित मैसर्स जेपी पनीर प्रतिष्ठान से पनीर एवं दूध के कुल चार नमूने लिए गए। वहीं, पल्लू स्थित मैसर्स भाई-भाई स्वीट्स से मावा एवं रसगुल्ले के नमूने लिए गए। पल्लू के मैसर्स सांवरिया मिष्ठान प्रतिष्ठान से गुलाब जामुन का नमूना लेकर जांच के लिए भेजने की कार्रवाई की गई।

*त्योहार पर शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने पर जोर*
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा दीपावली के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सैंपलिंग, निरीक्षण एवं जांच की कार्रवाई निरंतर की जा रही है। विभाग का उद्देश्य आमजन को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाना तथा खाद्य पदार्थों में मिलावट एवं खराब सामग्री की बिक्री पर रोक लगाना है।

Back To Top