Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

सरस्वती कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ

हनुमानगढ़ । सरस्वती कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, हनुमानगढ़ जंक्शन में आज 80वां स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज का पावन पर्व पूरी भव्यता और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंध समिति अध्यक्ष, मुख्य अतिथि एवं हनुमानगढ़ विधायक श्री गणेश राज बंसल, विशिष्ट अतिथि सचिव श्री अमरनाथ सिंगला, महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. श्याम सुंदर शर्मा, विद्यालय प्राचार्या श्रीमती प्रेरणा रस्तोगी तथा समस्त विद्यालय स्टाफ के कर-कमलों द्वारा संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर किया गया। समारोह के प्रारंभ में विद्यालय परिवार की ओर से सचिव श्री अमरनाथ सिंगला एवं प्राचार्या श्रीमती प्रेरणा रस्तोगी ने मुख्य अतिथि विधायक श्री गणेश राज बंसल को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय अभिनंदन एवं स्वागत किया। मुख्य अतिथि श्री गणेश राज बंसल ने उपस्थित जनसमूह और छात्राओं को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आपके जीवन में ज्ञान का प्रकाश सदैव प्रज्वलित रहे, आपके सभी संकल्प व सपने साकार हों और आप देश की एक जिम्मेदार व श्रेष्ठ नागरिक बनकर उभरें। विशिष्ट अतिथि श्री अमरनाथ सिंगला ने छात्राओं को जीवन में निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ने का संदेश दिया तथा सत्य, अनुशासन और संस्कारों को जीवन का आधार बनाने और अपने माता-पिता, गुरुजनों के साथ-साथ विद्यालय एवं हनुमानगढ़ जिले का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्या श्रीमती प्रेरणा रस्तोगी ने स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज की बधाई देते हुए कहा कि छात्राएं हमारी संस्कृति की जीवंत पहचान और राष्ट्र का भविष्य हैं तथा परंपराओं और संस्कृति का निर्वहन करते हुए आधुनिक शिक्षा व वैज्ञानिक सोच को अपनाने, प्रकृति की रक्षा करने और देश की एकता और अखंडता को सदैव अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प दिलाया। समारोह के दौरान विद्यालय की छात्राओं ने एक से बढ़कर एक मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया और देशभक्ति गीतों की धुनों तथा गगनभेदी ‘भारत माता की जय’ के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। कार्यक्रम का सुचारू एवं सफल मंच संचालन व्याख्याता बबीता एवं संतोष जी द्वारा किया गया और अंत में नारों के साथ इस भव्य आयोजन का समापन हुआ।

Back To Top