Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

डीसीसी कार्यालय में अध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण

हनुमानगढ़। आजादी की 80वीं वर्षगांठ पर शुक्रवार को जंक्शन जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में मुख्य अतिथि डीसीसी अध्यक्ष मनीष मक्कासर ने ध्वजारोहण किया। कांग्रेस सेवादल पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज सैनी ने वंदे मातरम के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की।
ध्वजारोहण के बाद ध्वज गीत व राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ
देश की आजादी के लिए किए गए स्वतंत्रता संग्राम में कांग्रेस पार्टी के योगदान की चर्चा करते हुए गौरवशाली इतिहास की जानकारी दी गई। ध्वजारोहण के बाद जिलाध्यक्ष मनीष मक्कासर ने अपने संबोधन में कहा कि स्वतंत्रता दिवस का अर्थ है, ब्रिटिश शासन से भारत की आजादी का जश्न। यह दिन 15 अगस्त 1947 को भारत के ब्रिटिश शासन से स्वतंत्र होने की याद दिलाता है। यह दिन न केवल एक राष्ट्रीय अवकाश है, बल्कि उन स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देने का भी दिन है जिन्होंने देश को आजाद कराने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र दादरी ने कहा कि भारत को अंग्रेजों से आजादी दिलाने में अनेक स्वतंत्रता सेनानियों और आंदोलनकारियों का योगदान रहा है। महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू, सरदार वल्लभ भाई पटेल, सुभाष चन्द्र बोस, भगत सिंह सहित अन्य कई नेताओं ने अपने-अपने तरीकों से आजादी की लड़ाई में योगदान दिया। पीसीसी सदस्य भुपेन्द्र चौधरी ने कहा कि कांग्रेस के संघर्ष का मकसद केवल स्वतंत्रता हासिल करना नहीं बल्कि समाज में समानता लाना भी था। कांग्रेस ने वैश्विक मंच पर भारत को अग्रणी देश में लाया। आज फिर लोकतंत्र और संविधान को भाजपा की ओर से प्रायोजित तरीके से कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। जिस प्रकार कांग्रेस ने देश को आजाद कराया व लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करते हुए व देश की एकता और अखंडता के लिए हमारे नेताओं ने कुर्बानी दी। आज फिर लोकतंत्र को बचाने और संविधान की रक्षा के लिए हमें एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। आज हमें एक ऐसी सरकार चाहिए जो दलित-पिछड़े और गरीब वर्ग को साथ में लेकर चले। देश में आज ऐसी सरकार की जरूरत है जो एकता की बात करे। आज हमारे सामने दलित-गरीब, वंचित व शोषित को अधिकार दिलाने की चुनौती है।

Back To Top