Flash Story
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी
बार संघ अध्यक्ष रोहित खींची को व्हाट्सऐप कॉल पर धमकी का आरोप

पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार

हनुमानगढ़ / पीलीबंगा

​ बी. आदित्य, जिला पुलिस अधीक्षक, हनुमानगढ़ के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत पीलीबंगा पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के एक मामले में लंबे समय से वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

​नशा तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान

​जिला पुलिस अधीक्षक श्री बी. आदित्य ने बताया कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने, नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई करने तथा नशीले पदार्थों से जुड़े मामलों में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान “ऑपरेशन चक्रव्यूह” चलाया जा रहा है। इसके तहत जिले के समस्त पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्राधिकार में सख्ती से आदेशों की पालना कराने के निर्देश दिए गए थे।

​इसी क्रम में श्रीमती गीता चौधरी (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सेक्टर नोहर) एवं श्री विक्रम चौहान (वृत्ताधिकारी, वृत्त रावतसर) के निकटतम सुपरविजन में श्री रायसिंह (पु.नि. थानाधिकारी) मय पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

​वांछित आरोपी गिरफ्तार

​पुलिस थाना पीलीबंगा में दर्ज प्रकरण संख्या 94/2026 धारा 8/21, 29 NDPS एक्ट में वांछित आरोपी जोगेन्द्र सिंह उर्फ बब्बू (उम्र 35 वर्ष), पुत्र दीवान सिंह रायसिख, निवासी वार्ड नं. 03, हबीबवाला, जिला फिरोजपुर (पंजाब) को पुलिस ने गहन अनुसंधान के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

​पूर्व में 70 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा गया था साथी

​उल्लेखनीय है कि दिनांक 19.02.2026 को श्री वीरचंद (उनि) मय पुलिस टीम द्वारा रोही अमरपुरा ढाणी में कार्रवाई की गई थी। इस दौरान मोटरसाइकिल सवार आरोपी हरजिन्द्र सिंह उर्फ जिन्द्र (पुत्र मानसिंह रायसिख, निवासी अमरपुरा ढाणी) को 70 ग्राम अवैध हेरोइन/चिट्टा और मोटरसाइकिल (RJ 31 SX 0324) सहित रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया था। इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

Back To Top