लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
श्रीगंगानगर, 27 सितंबर। लायंस क्लब श्रीगंगानगर रॉयल्स द्वारा आज कमला ब्लड सेंटर, सिहाग हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्लब सदस्यों एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 27 यूनिट रक्तदान किया।क्लब अध्यक्ष विनम्र बिहाणी ने बताया कि रक्तदान मानव सेवा का महत्वपूर्ण कार्य है। उन्होंने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त कियाइस मौके पर रीजन चेयरमैन दीपक वाट्स, जोन चेयरमैन अमनप्रदीपसिंह काहलों, रीजन एडवाइजर शैलेन्द्र साहू, कोषाध्यक्ष हिमांशु जैन, अमित गीदड़ा, गौरव अग्रवाल, हरकमलसिंह, लियो क्लब रॉयल्स अध्यक्ष चिराग सिंगला, हर्ष चितलांगिया, मोहित गोयल, नमन बंसल आदि सदस्य एवं रक्तदाता मौजूद रहे।

