Flash Story
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी
बार संघ अध्यक्ष रोहित खींची को व्हाट्सऐप कॉल पर धमकी का आरोप

आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश

– तीन दिवसीय आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का रविवार को हुआ समापन
– जिले के राजकीय चिकित्सा संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में आयोजित हुए कार्यक्रम
– आशा सहयोगिनियों को मुख्यमंत्री का संदेश पत्र एवं पौधे वितरित कर किया सम्मान
– गोद भराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रमों के साथ मातृ-शिशु स्वास्थ्य और पोषण को लेकर किया जागरूक

हनुमानगढ़। विकसित भारत जन सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित तीन दिवसीय आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का रविवार को जिलेभर में समापन हुआ। जिले के विभिन्न राजकीय चिकित्सा संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों पर आयोजित कार्यक्रमों में महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण, टीकाकरण तथा मातृ-शिशु स्वास्थ्य को लेकर विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव के मार्गदर्शन में आयोजित इन कार्यक्रमों का उद्देश्य समुदाय को स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाओं से जोडऩे के साथ ही आशा सहयोगिनियों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के महत्वपूर्ण योगदान को सम्मानित करना था। कार्यक्रमों में आशा सहयोगिनियों के नाम मुख्यमंत्री का संदेश सुनाया गया तथा उन्हें मुख्यमंत्री का संदेश पत्र एवं पौधे वितरित कर सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रमों के दौरान गर्भवती महिलाओं की नियमित स्वास्थ्य जांच, प्रसव पूर्व एवं प्रसव पश्चात देखभाल, संस्थागत प्रसव तथा बच्चों के नियमित टीकाकरण की जानकारी दी गई। साथ ही बच्चों की वृद्धि निगरानी, उचित पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सावधानियों के बारे में परिवारों को जागरूक किया गया। जिले के विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों पर गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं बच्चों का अन्नप्राशन कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इस दौरान महिलाओं एवं परिवारों को स्तनपान, छह माह की आयु पूर्ण होने के बाद पूरक आहार शुरू करने, स्वच्छता तथा संतुलित पोषण के महत्व की जानकारी दी गई।

डॉ. नवनीत शर्मा ने कहा कि आशा सहयोगिनियां समुदाय और स्वास्थ्य विभाग के बीच महत्वपूर्ण कड़ी हैं। इनके माध्यम से स्वास्थ्य, पोषण, टीकाकरण एवं मातृ-शिशु स्वास्थ्य से जुड़ी सेवाओं और संदेशों को घर-घर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण सहयोग मिलता है। तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्थानों पर आयोजित गतिविधियों में आशा सहयोगिनियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, महिला पर्यवेक्षकों, विभागीय कार्मिकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

Back To Top