Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान

– टाउन एमजीएम जिला अस्पताल एवं उपजिला अस्पताल भादरा में 43 यूनिट रक्त संग्रहित
– अभियान के तहत अब तक 1101 यूनिट रक्त हुआ एकत्र

हनुमानगढ़। विकसित भारत जन सेवा अभियान का आयोजन 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत चिकित्सा विभाग द्वारा जिले के विभिन्न चिकित्सालयों पर रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी के अंतर्गत 1 अक्टूबर गुुरुवार को राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर आमजन ने रक्तदान किया। जिले में हनुमानगढ़ टाउन स्थित एमजीएम जिला अस्पताल एवं उपजिला अस्पताल भादरा में रक्तदार शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिविरों में उपस्थित गणमान्य नागरिकों रक्तदान करने की आनलाइन शपथ ली।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत गुरुवार को आयोजित रक्तदान शिविरों में आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वैच्छिक रक्तदान किया तथा रक्तदान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि उपजिला अस्पताल भादरा में 36 यूनिट एवं एमजीएम जिला अस्पताल में 7 यूनिट रक्त एकत्र हुआ। उन्होंने बताया कि विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत आयोजित रक्तदान शिविरों में जिले में अब तक 1101 यूनिट रक्त एकत्र किया जा चुका है। रक्तदान शिविरों के साथ जिले में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से अनेक लोगों ने रक्तदान की ऑनलाइन शपथ भी ली।

Back To Top