Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

विधायक गणेशराज बंसल के जन्मदिवस पर विशाल रक्तदान शिविर, 119 यूनिट रक्त संग्रहित

हनुमानगढ़, 24 अप्रैल। राजकीय अस्पताल में रक्त की कमी को देखते हुए टाउन क्षेत्र में वीरवार को एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर स्थानीय विधायक गणेशराज बंसल के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया, जिसमें जनसहभागिता और सामाजिक सरोकार की मिसाल देखने को मिली।
शिविर में कुल 350 लोगों ने पंजीकरण करवाया, जिनमें से 119 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंदों की जान बचाने में योगदान दिया। रक्तदान शिविर का आयोजन कोहला  के आशीर्वाद पैलेस में किया गया, जहां सुबह से ही रक्तदाताओं की भीड़ उमड़ने लगी। युवाओं से लेकर बुजुर्गों,महिलाओं तक सभी में रक्तदान को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
शिविर का शुभारंभ वरिष्ठ चिकित्सकों, समाजसेवियों और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में हुआ। आयोजन में राजकीय चिकित्सालय के ब्लड बैंक की टीम, तथा जन सेवा बल्ड सेंटर ने तकनीकी सहयोग प्रदान किया। शिविर में आने वाले सभी रक्तदाताओं के लिए पौष्टिक आहार, जूस और फलों की उचित व्यवस्था की गई थी, ताकि रक्तदान के बाद उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो। रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र भी प्रदान किए गए।
शिविर में अनेक समाजसेवी संगठनों, व्यापारिक संस्थाओं और युवाओं की भागीदारी सराहनीय रही। आयोजक प्रमोद कुमार सोनी पूर्व पार्षद की टीम  ने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।
इस शिविर ने यह संदेश दिया कि जब समाज एकजुट होकर कार्य करता है, तो कोई भी चुनौती बड़ी नहीं होती। हनुमानगढ़वासियों ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश करते हुए यह साबित कर दिया कि रक्तदान, महादान है।
इस मौके पर सोनी समाज के महासचिव महेश सोनी कोषध्यक्ष जैकी सोनी युवा प्रधान टीटू मसोन रामस्वरूप  सोनी अमित महेश्वरी संदीप जोइया सतपाल मान सोहनलाल वर्मा इंद्रजीत ,मन्ना, नवीन,रामपरताप भट्ट, विनोद स्वामी, राजकुमार जालंधर, पप्पू चोधरी, देवीलाल सोनी, देवकरण, केलाश सोनी, विनोद सोनी, मनीराम भट्ट, डॉ. मनीष, जयसिंह, देव, पलविंदर,  रामस्वरूप किशनपुरा गुरप्रीत  मिनाक्षी महेश्वरी, सोनू जैन, रामस्वरूप कृष्णपुरा, गुरप्रीत डायरेक्टर आदि मौजूद

Back To Top