Flash Story
यातायात जागरूकता अभियान | हनुमानगढ़ पुलिस
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार

अग्रवाल समाज समिति का फागुन मिलन महोत्सव हर्षाेल्लास से संपन्न

विशेष झांकियों व महिलाओं के नृत्य ने बांधा समां, समाजजनों ने उठाया भरपूर आनंद

हनुमानगढ़। अग्रवाल समाज समिति हनुमानगढ़ जंक्शन द्वारा महाराजा अग्रसेन भवन में आयोजित फागुन मिलन महोत्सव हर्षाेल्लास और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों, युवाओं और बच्चों ने भाग लेकर फागुन के रंगों का आनंद उठाया। कार्यक्रम स्थल को आकर्षक सजावट और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया, जिससे वातावरण पूरी तरह उत्सवमय बन गया।

कार्यक्रम की शुरुआत महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का दौर प्रारंभ हुआ, जिसमें विशेष झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। झांकियों में वृंदावन की रासलीला, फूलों की होली और पारंपरिक फाग गीतों की मनोहारी प्रस्तुति दी गई। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में समूह नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया। डांडिया की ताल पर सभी ने नृत्य किया और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर फागुन की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में विधायक गणेश राज बंसल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने समाज की एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजने के लिए समिति की सराहना की। विशिष्ट अतिथियों में उपखंड अधिकारी उमा मित्तल, बीएसएनएल के एजीएम अश्वनी गर्ग, समाजसेवी एडवोकेट राजकुमार बंसल एवं डॉ. पीसी बंसल ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए आयोजन की प्रशंसा की।

भजन गायक दीपक गर्ग ने मधुर भजनों से भक्तिमय वातावरण बना दिया। डांडिया स्पेशलिस्ट दीपाली यादव और ईशु जुनेजा ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम के दौरान आकर्षक उपहारों का वितरण भी किया गया, जिससे प्रतिभागियों का उत्साह और बढ़ गया।

Back To Top