Flash Story
यातायात जागरूकता अभियान | हनुमानगढ़ पुलिस
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार

शेयर मार्किट में ट्रेडिंग में लुभाने ऑफर देकर 2,19,300 रुपये की ठगी का आरोपी तिहाड़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार* । 

ऐलनाबाद, 3 मार्च (रमेश भार्गव) पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण के निर्देशानुसार जिला की साइबर थाना पुलिस की एक पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए टेलीग्राम एप से जोड़कर टास्क पूरा कर मोटा मुनाफा कमाने के नाम पर प्रमोद कुमार पुत्र बनी सिंह निवासी ग्रेवाल कॉलोनी बेगू रोड़ सिरसा के साथ करीब 2 लाख 19 हजार 300 रुपए की साइबर धोखाधड़ी करने के मामले में आरोपी युवक को तिहाड़ जेल दिल्ली से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार कर लिया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए साइबर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर श्याम सुंदर ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 4 सिंतबर 2025 अज्ञात मोबाइल नंबर से उसके पास कॉल आई और कॉल करने वाले व्यक्ति ने कहा कि आप हमारे टेलिग्राम एप्प से जुड़कर घर बैठे-बैठे लाखों करोड़ो रुपए कमा सकते हो । इसके लिए आपको कंपनी के बताए हुए टास्क को पूरा करना होगा,जैसे ही टास्क पूरा होगा आपके खाते में पैसे आ जाएंगे । कुछ समय बाद मेरे मोबाइल नंबर पर एक टेलिग्राम लिंक आया जैसे ही मैने लिंक को क्लिक किया तो उसमें टास्क पूरा कर मोटा मुनाफा कमाने के लुभावने ऑफर चल रहे थे। पीड़ित व्यक्ति ने साइबर अपराधियों के झांसे में आकर 2 हजार रुपए लगा दिए औऱ बदले में उसके खाते में पैसे डबल होने का मैसेज आ गया । इस प्रकार से पीड़ित व्यक्ति साइबर अपराधियों के चंगुल में फस गया और उसने लालच में आकर 2 लाख 19 हजार 300 रुपए का इंवेस्टमेंट कर दिया और बाद में पैसा निकालने के लिए वेबसाइट पर आए लिंक को क्लिक किया तो टेलिग्राम एप पूरी बंद हो गया जब तक मुझे एहसास होता तब तक में साइबर ठगी की का शिकार हो चुकी थी । थाना प्रभारी ने बताया कि इस संबंध में पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन सिरसा में बीती 17 सिंतबर 2025 को साइबर ठगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी । जांच के दौरान साइबर थाना की एक पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए घटना में संलिप्त आरोपी साहिदुल जफर पुत्र अनवर निवासी जामिया नंगर साउथ ईस्ट न्यू दिल्ली को तिहाड़ जेल से प्रोडक्शन वारंटर पर लेकर गिरफ्तार कर पूछताछ की गई पूछताछ उपरांत आरोपी को तिहाड़ जेल में बंद करवाया गया ।गौरतलब है कि मामले में संल्पित दो आरोपियों को साइबर थाना पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था । साइबर थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है और जांच के दौरान जो भी व्यक्ति ठगी के इस नेटवर्क में संलिप्त पाया गया उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।

Back To Top