Flash Story
यातायात जागरूकता अभियान | हनुमानगढ़ पुलिस
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सुरक्षा की पहल: राजस्थान व हरियाणा रोडवेज बसों में लगे क्यूआर कोड, स्कैन करते ही मिलेगी पुलिस सहायता

हनुमानगढ़। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में जिला पुलिस द्वारा आमजन, विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर विशेष पहल की गई है। जिला पुलिस अधीक्षक हरिशंकर के निर्देशानुसार पुलिस मुख्यालय से प्राप्त क्यूआर कोड को राजस्थान रोडवेज तथा हरियाणा रोडवेज की बसों में चस्पा किया गया है, ताकि आपात स्थिति में यात्री तुरंत पुलिस सहायता प्राप्त कर सकें। यातायात थाना प्रभारी अनिल चिंदा ने बताया कि इन क्यूआर कोड को स्कैन करते ही नागरिक राजस्थान राजकोप सिटीजन एप के माध्यम से सीधे पुलिस से जुड़ सकते हैं। यदि किसी महिला या पुरुष को आपातकालीन स्थिति में सहायता चाहिए, साइबर फ्रॉड, साइबर क्राइम, महिला उत्पीड़न, यात्रा के दौरान ठगी या किसी अन्य प्रकार की घटना का सामना करना पड़े, तो वह तुरंत क्यूआर कोड स्कैन कर शिकायत दर्ज कर सकता है। उन्होंने बताया कि राजस्थान राजकोप सिटीजन एप में आमजन के लिए 10 प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिनके माध्यम से घर बैठे भी पुलिस से संपर्क कर सहायता ली जा सकती है। यह व्यवस्था त्वरित कार्रवाई और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

रविवार को जंक्शन के बस स्टैंड, टैक्सी स्टैंड और टेंपो स्टैंड सहित विभिन्न स्थानों पर क्यूआर कोड लगाए गए तथा यात्रियों और महिलाओं को इसके उपयोग के प्रति जागरूक किया गया। यातायात थाना प्रभारी ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि बसों और सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए क्यूआर कोड को अवश्य पढ़ें और अपने आसपास के लोगों को भी इसके बारे में जानकारी दें, ताकि जरूरत पड़ने पर समय रहते पुलिस की मदद ली जा सके। उन्होंने कहा कि पुलिस आमजन की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर और तैयार है।

Back To Top