Flash Story
सुरक्षित एवं स्वस्थ खान-पान को लेकर विद्यार्थियों में बढ़ाई जागरूकता
निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों की हो अक्षरश: पालना, राजनैतिक दलों का हो सहयोग : सुराणा
डीएवी के सितारों ने चमकाया नाम, नेटबॉल में चैंपियन तो तीरंदाजी-भारोत्तोलन में जीते पदक
औद्योगिक क्षेत्र के प्रदूषण से बढ़ी बीमारियां, माकपा ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
समाज कल्याण सप्ताह के तहत दिव्यांग बच्चों ने खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया उत्साह*
नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव : युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश
उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत 454 केंद्रों पर हुआ बुनियादी साक्षरता मूल्यांकन
हनुमानगढ़ टाउन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 70 लाख की हेरोइन के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
लायंस क्लब रॉयल्स द्वारा तपोवन मनोविकास विद्यालय को तीन गीजर और राशन सामग्री भेंट

डीएवी के सितारों ने चमकाया नाम, नेटबॉल में चैंपियन तो तीरंदाजी-भारोत्तोलन में जीते पदक

जोधपुर में आयोजित 70वीं राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में डीएवी विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं जिले का नाम रोशन किया। विभिन्न खेलों में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, मेहनत, अनुशासन और खेल भावना का परिचय देते हुए पदक हासिल किए।
अंडर-17 नेटबॉल प्रतियोगिता में विद्यालय की टीम ने राज्य विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन में खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और सामूहिक प्रयास के साथ-साथ प्रशिक्षक श्री गुरप्रीत सिंह एवं श्री पवन कुमार के मार्गदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों को तकनीकी कौशल, आत्मविश्वास और टीम भावना के लिए निरंतर प्रेरित किया।
वहीं अंडर-19 बालिका नेटबॉल प्रतियोगिता में हनुमानगढ़ टीम ने राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की प्रतिभावान खिलाड़ी अवनी ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से टीम की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
खेल उपलब्धियों की श्रृंखला में विद्यालय के विद्यार्थी गजेंद्र सिंह ने अंडर-19 भारोत्तोलन प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीता। इसी प्रकार मनीष चौधरी ने अंडर-17 तीरंदाजी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान एवं रजत पदक अपने नाम किया।
इन उपलब्धियों पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। विद्यालय परिसर में विजेता प्रतिभागियों का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी काशीराम सहारण और अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्री दीपक मिड्ढा थे। प्राचार्य श्री परमजीत कुमार ने सभी विजेता खिलाड़ियों एवं उनके प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की ये उपलब्धियाँ उनके परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिणाम हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएँ देते हुए निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।डीएवी कॉलेज प्रबंधकर्त्री समिति के प्रधान डॉ पूनम सूरी,प्रबंधक श्रीमती डॉ० सरिता रंजन गौतम  एवं सहायक क्षेत्रीय अधिकारी श्री एम. पी. सिंह नए विद्यालय परिवार को इस उपलब्धि पर बधाई दी।
विद्यालय परिवार ने सभी खिलाड़ियों की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यार्थियों का यह प्रदर्शन अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। शिक्षा के साथ खेलों में उत्कृष्टता की यह उपलब्धियाँ डीएवी की समग्र शिक्षा की प्रतिबद्धता को सार्थक करती हैं।

Back To Top