Flash Story
सुरक्षित एवं स्वस्थ खान-पान को लेकर विद्यार्थियों में बढ़ाई जागरूकता
निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों की हो अक्षरश: पालना, राजनैतिक दलों का हो सहयोग : सुराणा
डीएवी के सितारों ने चमकाया नाम, नेटबॉल में चैंपियन तो तीरंदाजी-भारोत्तोलन में जीते पदक
औद्योगिक क्षेत्र के प्रदूषण से बढ़ी बीमारियां, माकपा ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
समाज कल्याण सप्ताह के तहत दिव्यांग बच्चों ने खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया उत्साह*
नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव : युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश
उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत 454 केंद्रों पर हुआ बुनियादी साक्षरता मूल्यांकन
हनुमानगढ़ टाउन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 70 लाख की हेरोइन के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
लायंस क्लब रॉयल्स द्वारा तपोवन मनोविकास विद्यालय को तीन गीजर और राशन सामग्री भेंट

सुरक्षित एवं स्वस्थ खान-पान को लेकर विद्यार्थियों में बढ़ाई जागरूकता

– ‘सही खान-पान, स्वस्थ राजस्थानÓ अभियान के तहत विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम एवं फूड टेस्टिंग डेमोस्ट्रेशन आयोजित

हनुमानगढ़। जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव के नेतृत्व एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवनीत शर्मा के मार्गदर्शन में जिले में संचालित ‘सही खान-पान, स्वस्थ राजस्थानÓ अभियान के तहत सोमवार को हनुमानगढ़ जंक्शन में विभिन्न विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों एवं आमजन को सुरक्षित, स्वच्छ एवं पौष्टिक खाद्य पदार्थों के सेवन के साथ-साथ खाद्य मिलावट से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।

सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि अभियान के तहत आयोजित जागरुकता कार्यक्रमों की शृंखला में आज हनुमानगढ़ जंक्शन में कैनाल कॉलोनी क्षेत्र में संचालित महात्मा गांधी सीनियर सैकण्डरी स्कूल, सुरेशिया में संचालित फजलूदीन राजकीय मिडिल स्कूल तथा जंक्शन के सैक्टर नं. में संचालित राजकीय मिडिल संस्कृत स्कृल में आयोजित किए गए। विद्यार्थियों को प्रेजेंटेशन के माध्यम से खाद्य पदार्थों में मिलावट, खाद्य लेबल, पैकेजिंग, खाद्य पदार्थों से होने वाली बीमारियों तथा मिलावटी एवं असुरक्षित खाद्य पदार्थों के सेवन से उत्पन्न होने वाले स्वास्थ्य जोखिमों के बारे में विस्तार से बताया गया। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को समझाया कि खाद्य सामग्री खरीदते समय केवल उसकी कीमत एवं आकर्षक पैकेजिंग पर ध्यान न देकर पैकेट पर अंकित आवश्यक जानकारी को भी ध्यानपूर्वक पढऩा चाहिए। कार्यक्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रफीक मोहम्मद, सुदेश कुमार गर्ग, संजय कुमार एवं दीपक कुमार ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए सुरक्षित एवं स्वस्थ खान-पान के महत्व की जानकारी दी।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को खाद्य पदार्थ खरीदते समय निर्माण एवं समाप्ति तिथि, बैच नंबर, सामग्री की जानकारी, पैकेजिंग की स्थिति तथा अन्य आवश्यक विवरण जांचने के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने बताया कि पैकेट खुला, क्षतिग्रस्त या संदिग्ध स्थिति में होने पर ऐसे खाद्य पदार्थों की खरीद से बचना चाहिए। विद्यार्थियों को यह भी बताया गया कि खाद्य पदार्थों को उचित तरीके से संग्रहित करना, स्वच्छ पानी का उपयोग करना तथा भोजन तैयार करने एवं खाने से पहले हाथों की अच्छी तरह सफाई करना स्वस्थ जीवनशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा है। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को हाथ धोने की सही विधि भी समझाई गई।

फूड टेस्टिंग डेमोस्ट्रेशन से समझी खाद्य जांच की प्रक्रिया
हनुमानगढ़ जंक्शन में महाराणा प्रताप चौक पर आयोजित फूड टेस्टिंग डेमोस्ट्रेशन के माध्यम से आमजन को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं मिलावट की जांच से संबंधित जानकारी दी गई। आमजन को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के प्रति सजग रहने तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध खाद्य सामग्री के सेवन से बचने के लिए प्रेरित किया। आमजन को जानकारी दी कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए उपभोक्ताओं का जागरूक होना आवश्यक है। प्रत्येक व्यक्ति यदि खाद्य सामग्री खरीदते समय सावधानी बरते और खाद्य सुरक्षा से संबंधित आवश्यक जानकारी हासिल करे, तो मिलावट एवं असुरक्षित खाद्य पदार्थों के सेवन के जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सकता है। ‘सही खान-पान, स्वस्थ राजस्थानÓ अभियान के तहत 6 अक्टूबर 2026 को उपखण्ड रावतसर एवं पीलीबंगा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं पौष्टिक खान-पान, खाद्य मिलावट से बचाव, खाद्य लेबल एवं पैकेजिंग की जांच तथा व्यक्तिगत स्वच्छता के संबंध में जानकारी प्रदान की जाएगी।

Back To Top