Flash Story
पुलकित कॉलेज की निकेता ने अंतरमहाविद्यालय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, निजी बस से लगभग 600 किलो दुर्गंधयुक्त मावा और खराब तेल की बदबू वाली नमकीन बरामद*
जंक्शन में मां दुर्गा के जयकारों के साथ निकली भव्य कलश यात्रा, 34वें दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ
पंचायत चुनावों की तयारी में जुटी कांग्रेस, देहात ब्लॉक की बैठक में बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का आह्वान*
स्वस्थ जीवनशैली का संदेश लेकर सड़कों पर उतरे स्काउट-गाइड, निकाली जागरूकता रैली
मजदूरों के संघर्ष से निकले गुरनायब सिंह के पार्षद बनने पर मजदूरों में उत्साह
बिजली कर्मचारियों की 11 सूत्रीय मांगों को लेकर श्रमिक संघ ने खोला मोर्चा
अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस सप्ताह अंतर्गत कार्यशाला आयोजित, अधिकारियों, कर्मचारियों ने बालिका शिक्षा, अधिकारों एवं कानूनों के बारे ने दी जानकारी
राजनीतिक दबाव में दर्ज मुकदमों की निष्पक्ष जांच और वापसी की मांग को लेकर माकपा का धरना-प्रदर्शन*

पुलकित कॉलेज की निकेता ने अंतरमहाविद्यालय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

पुलकित कॉलेज की निकेता ने अंतरमहाविद्यालय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदकy

हनुमानगढ़। पुलकित कॉलेज फॉर हायर एजुकेशन, हनुमानगढ़ जंक्शन की छात्रा निकेता ने महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय (एमजीएसयू), बीकानेर के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय अंतरमहाविद्यालय मुक्केबाजी (बॉक्सिंग) प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। निकेता ने एस.बी.एन. डिग्री कॉलेज, सिडमुख की खिलाड़ी को हराकर यह उपलब्धि प्राप्त की और कॉलेज का नाम रोशन किया।

कॉलेज प्रबंधन के अनुसार, निकेता बीए प्रथम वर्ष की छात्रा हैं। उनकी इस सफलता से महाविद्यालय में खुशी का माहौल है। उनकी उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है।

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. चंद्रा गुरनानी ने निकेता को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। खेल शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ अनुशासन, आत्मविश्वास और संघर्ष की भावना को भी मजबूत बनाते हैं।

महाविद्यालय परिवार ने निकेता की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। कॉलेज प्रबंधन ने कहा कि यह सफलता संस्थान के लिए गौरव का विषय है और अन्य विद्यार्थियों को खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगी।

Back To Top