Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

लॉयन्स क्लब हनुमानगढ़ सिटी ने मनाई जन्माष्टमी

हनुमानगढ़। लॉयन्स क्लब हनुमानगढ़ सिटी की ओर से जन्माष्टमी पर्व को बड़े ही हर्षाेल्लास और धार्मिक आस्था के साथ मनाया गया। इस अवसर पर टाउन स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर में “राधा कृष्ण बनो” प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में बच्चों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
मंदिर परिसर में रंग-बिरंगे परिधानों में सजे बच्चों ने राधा और कृष्ण के रूप धारण कर सभी का मन मोह लिया। छोटे-छोटे बालक जब मुरलीधारी बनकर मंच पर उतरे और बालिकाओं ने राधा रानी का स्वरूप प्रस्तुत किया, तो दर्शक भाव-विभोर हो उठे। पूरे वातावरण में भक्ति, उल्लास और सांस्कृतिक उमंग का माहौल छा गया।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सविता सोनी, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नम्रता बंसल, फूडग्रेन मर्चेंट्स एसोसिएशन अध्यक्ष नरोतम सिंगला, वरिष्ठ व्यापारी बालकृष्ण गोल्याण और व्यापार मंडल शिक्षा समिति अध्यक्ष अजय सर्राफ शामिल रहे। निर्णायकों ने बच्चों के परिधान, भाव-भंगिमा और प्रस्तुति के आधार पर परिणाम घोषित किए।
विजेताओं को क्लब पदाधिकारियों और निर्णायकों द्वारा पुरस्कार एवं सम्मान पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान अभिभावक भी अपने बच्चों का उत्साहवर्धन करते नजर आए। प्रतियोगिता में शामिल सभी बच्चों को प्रतिभाग प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि जन्माष्टमी का पर्व हमें भक्ति, प्रेम और त्याग का संदेश देता है। इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों में सांस्कृतिक और धार्मिक मूल्यों के प्रति आस्था जगाने के साथ-साथ आत्मविश्वास भी बढ़ाती हैं।

Back To Top