Flash Story
अलसुबह होलसेल सब्जी मंडी पहुंचे सीडब्ल्यूसी बेंच मजिस्ट्रेट जितेन्द्र गोयल, किया सघन निरीक्षण
भाखड़ा, गंगनहर और इंदिरा गांधी नहर में पानी की समस्या के समाधान को लेकर चीफ इंजीनियर से मिले जनप्रतिनिधि
महिला सुरक्षा एवं जागरूकता को लेकर एक विशेष पहल
10 अगस्त के ‘जेल भरो आंदोलन’ को सफल बनाने की रणनीति तैयार, गांव-गांव चलेगा जनजागरण अभियान
नोट दोगुने करने का झांसा देकर 30 हजार की ठगी करने वाला संदिग्ध राउंडअप, जंक्शन पुलिस की त्वरित कार्रवाई
नॉर्थ प्वाइंट स्कूल के विद्यार्थियों ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
 बी. आदित्य, जिला पुलिस अधीक्षक, हनुमानगढ़ द्वारा जिले के होटल, धर्मशाला, सराय, लॉज एवं गेस्ट हाउस संचालकों की बैठक आयोजित, ई-Visitor Portal की अनिवार्यता एवं सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों से कराया अवगत
डिंग में सरपंचों से बोले डीएसपी राजवीर सिंह, नशे के खिलाफ मुहिम में पुलिस का दें साथ ।
321 नशीली गोलियों के साथ युवक दबोचा, मामला दर्ज

गंगा मैया के मंदिर के स्थापना दिवस पर भव्य शोभा व कलश यात्रा निकाली*

ऐलनाबाद, 17 फरवरी( रमेश भार्गव) शहर के वार्ड नंबर एक स्थित( रेगर मोहल्ला) में आज गंगा मैया का मंदिर बनाया गया व मूर्ति स्थापना की गई,मूर्ति स्थापना से पूर्व शहर में भव्य शोभायात्रा व कलश यात्रा निकाली गई कलश व शोभा यात्रा शहर के गंगा मैया मंदिर से चलकर बाल्मीकि चौक, टिब्बी चौक, चौधरी देवीलाल चौक, ममेरा चौक, पंचमुखी चौक होते हुए सिरसा रोड स्थित हरचंद का बास से वापसी मंदिर प्रांगण मैं पहुंच कर संपन्न हुई.शोभा व कलश यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया जगह जगह लोग छतो पर खड़े होकर शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर रहे थे ,श्रद्धालुओं द्वारा जगह -जगह स्टॉल लगाकर प्रसाद वितरित किया जा रहा था हजारों की तादाद में महिलाएं अपने सिर पर पवित्र कलश धारण किए हुए चल रही थी,कलश यात्रा के दौरान झांकियो का भी बड़े भव्य रूप से प्रदर्शन किया गया.हजारों की संख्या पुरुष अपने हाथों में ध्वजाएं लिए हुए शोभायात्रा में चल रहे थे वहीं महिलाएं अपने सिर पर पवित्र कलश धारण किए हुए थे. झांकियों का प्रदर्शन भी बड़ा जबरदस्त था इसमें हनुमान जी की झांकी, शिव पार्वती की झांकी, गंगा मैया की झांकी के अलावा भिन्न-भिन्न देवी देवताओं की झांकियों का प्रदर्शन किया गया गंगा मैया का मंदिर पूरे शहर में एक ही है, यह वार्ड नंबर 1 में स्थित है मंदिर के पुजारी ने बताया कि 19 फरवरी को गंगा मैया की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी. शोभा वह कलश यात्रा के दौरान महिलाएं व पुरुष झूम झूम कर नाच रहे थे. तथा बीच श्रद्धालु रंग गुलाल डालकर शोभा यात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे.

गौरतलब है कि ऐलनाबाद शहर में यह पहला गंगा मैया का मंदिर बना है, जो देखने लायक है दूर दराज से लोग यहां गंगा मैया के मंदिर में पहुंचकर यहां शीश नवाया.

Back To Top