Flash Story
महिलाओं की भागीदारी से मजबूत हो रहा सशक्त व विकसित राजस्थान का संकल्प
स्वस्थ थाली और सुरक्षित भोजन का संदेश लेकर आगे बढ़ा हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ जिले के 3 आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्रों को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन प्रमाणन
नारी शक्ति सम्मेलन एवं संवाद कार्यक्रम
हनुमानगढ़ में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी को दी श्रद्धांजलि
महाविद्यालय में NSS ओरिएंटेशन कार्यक्रम के तीसरे दिन स्वच्छता अभियान आयोजित
यातायात जागरूकता अभियान | हनुमानगढ़ पुलिस
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका

सिरसा में आरएमपी चिकित्सकों का विरोध तेज, सीएमओ के लेटर पर उठाए सवाल

ऐलनाबाद,28 फरवरी (रमेश भार्गव )सिविल
सर्जन कार्यालय की ओर से जारी उस पत्र के खिलाफ, जिसमें कथित झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं, आरएमपी डॉक्टरों ने कड़ा एतराज जताया है। आयुर्वेदिक अनुभवी चिकित्सक समाज समिति के प्रदेशाध्यक्ष राजपाल वर्मा व जिला प्रधान कश्मीर सिंह करीवाला ने कहा कि बिना स्पष्ट मापदंड तय किए सभी प्रैक्टिस कर रहे डॉक्टरों को एक ही डायरी में रखना उचित नहीं है आरएमपी प्रतिनिधियों ने कहा कि वे वर्षों से ग्रामीण और दूर- दराज क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे हैं,जहां सरकारी सुविधा सीमित है उनका दावा है कि वे प्राथमिक उपचार और जरूरतमंद मरीजों को तत्काल सहायता प्रदान करते हैं,ऐसे में एक तरफा कार्रवाई से स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ सकता है. संगठन ने मांग की है कि पहले यह स्पष्ट किया जाए कि किन मानको के आधार पर कार्रवाई होगी.आरएमपी को झोलाछाप की श्रेणी में ने रखा जाए, किसी भी कार्रवाई से पहले नोटिस और सुनवाई का अवसर दिया जाए. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यदि आरएमपी संगठन की बात नहीं सुनी गई तो वह शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज करवाएंगे और प्रशासन से पुनर्विचार की अपील करेंगे.

Back To Top