Flash Story
यातायात जागरूकता अभियान | हनुमानगढ़ पुलिस
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार

पोहड़का स्थिति श्री गुरु रविदास मंदिर बेगमपुरा धाम में रविदास जी का 649 वां जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया गया

ऐलनाबाद,1 फरवरी (रमेश भार्गव) खंड के गांव पोहड़का स्थित श्री गुरु रविदास मंदिर बेगमपुरा धाम में गुरु रविदास जी का 649वां जन्मदिवस श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया जा रहा है।
संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी के 649वें जन्मदिवस के अवसर पर श्री गुरु रविदास मंदिर बेगमपुरा धाम, पोहड़का में धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में सुखमणि साहिब का पाठ, कीर्तन, भव्य मेला तथा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकाल सुखमणि साहिब के पाठ से हुई, जिसके बाद रागी जत्थों द्वारा गुरुवाणी कीर्तन किया गया। कीर्तन के माध्यम से गुरु रविदास जी के जीवन, उनके उपदेशों और समाज सुधार के संदेशों का गुणगान किया गया।
गुरु रविदास मंदिर बेगमपुरा धाम पोहड़का में आज सुबह से ही श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु माथा टेकने पहुंचे और गुरु रविदास जी की शिक्षाओं को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
मंदिर परिसर में आयोजित मेले में श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न व्यवस्थाएं की गईं, वहीं विशाल भंडारे में सभी को प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

Back To Top