Flash Story
लॉयंस क्लब के रीजन 10 की विशेष लैपल पिन का अनावरण
कोहला में आवारा कुत्तों के शैल्टर हाउस का ग्रामीणों ने किया विरोध
पशु चिकित्सालय के लिए भूमि आवंटन में देरी पर ग्रामीणों में रोष
आगामी निकाय-पंचायत चुनावों में कांग्रेस को मजबूत करने का आह्वान*
डांगावास हत्याकांड में आरोपियों के बरी होने के खिलाफ अपील की मांग*
नगरीय निकाय एवं पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 की तैयारियों की समीक्षा
पुनर्वास गृह, बाल सुधार गृह और वृद्ध आश्रम में मानसिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 107 लोगों की हुई जांच
बी. आदित्य जिला पुलिस अधीक्षक हनुमानगढ़ के निर्देशन में सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस की प्रभावी कार्रवाई
हर घर तिरंगा अभियान के तहत हनुमानगढ़ में निकली भव्य तिरंगा रैली

मनरेगा बचाओ अभियान के तहत पन्नीवाली में विशाल जनसभा

 सांसद कुलदीप इंदौरा व विधायक अभिमन्यु पूनिया ने विकास कार्यों का दिलाया भरोसा
हनुमानगढ़। ग्राम पंचायत पन्नीवाली, टिब्बी में मनरेगा बचाओ अभियान के तहत विशाल जनसभा एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सांसद कुलदीप इंदौरा, विधायक अभिमन्यु पूनिया, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनीष मक्कासर सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने शिरकत कर मनरेगा को ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताते हुए इसे मजबूत बनाए रखने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम में कुलदीप इंदौरा (सांसद, श्रीगंगानगर) और अभिमन्यु पूनिया (विधायक, संगरिया) के प्रथम आगमन पर ग्राम पंचायत की ओर से भव्य स्वागत किया गया। मंच संचालन एवं आयोजन ग्राम प्रशासक सरपंच सोनू चोपड़ा द्वारा किया गया। इस अवसर पर मनीष मक्कासर (जिलाध्यक्ष, कांग्रेस कमेटी हनुमानगढ़), अजीत बेनीवाल (पूर्व प्रत्याशी भादरा), रोहित स्वामी (सरपंच अमरपुरा थेड़ी), मुकेश चोपड़ा (डायरेक्टर संघ हनुमानगढ़), हरनेक सिंह (ब्लॉक अध्यक्ष टिब्बी), विनोद बुडानिया और शाहरुख रोड़ावाली भी उपस्थित रहे।
सभा को संबोधित करते हुए सांसद कुलदीप इंदौरा ने कहा कि मनरेगा योजना ने ग्रामीण परिवारों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान की है और कठिन समय में यह योजना सहारा बनकर खड़ी रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाने और पलायन रोकने में मनरेगा की महत्वपूर्ण भूमिका है। सांसद ने ग्राम पंचायत द्वारा रखी गई विद्यालय एवं शमशान घाट की चारदीवारी की मांग पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए आश्वासन दिया कि इन दोनों कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि गांव के आधारभूत ढांचे को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है।
विधायक अभिमन्यु पूनिया ने अपने संबोधन में कहा कि मनरेगा केवल रोजगार योजना नहीं, बल्कि ग्रामीण विकास की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि यदि इस योजना को कमजोर किया गया तो इसका सीधा असर गरीब और मजदूर वर्ग पर पड़ेगा। विधायक ने ग्राम पंचायत द्वारा पूर्व में भेजे गए प्रस्ताव के आधार पर बस स्टैंड पर कमरा निर्माण के लिए 8 लाख रुपये की स्वीकृति सौंपते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए हरसंभव सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से एकजुट होकर अपने अधिकारों की रक्षा करने का आह्वान किया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनीष मक्कासर ने कहा कि पार्टी हमेशा से किसान, मजदूर और ग्रामीण हितों की आवाज उठाती रही है। उन्होंने कहा कि मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं को बचाने के लिए जनजागरण आवश्यक है। मक्कासर ने ग्राम पंचायत द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के सहयोग से ही गांवों का समग्र विकास संभव है।
कार्यक्रम के अंत में सरपंच सोनू चोपड़ा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्राम पंचायत क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से नई योजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा। सभा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही और मनरेगा बचाओ अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया गया।
Back To Top