Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

हनुमानगढ़ सेवा समिति (भारत क्लब) द्वारा भद्रकाली मेले के दौरान व्यवस्थाए सुचारु रूप से करवाने की मांग

हनुमानगढ़।क्षेत्र की समाजसेवी संस्था हनुमानगढ़ सेवा समिति (भारत क्लब) ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर, देवस्थान विभाग व सार्वजनिक निर्माण विभाग को पत्र लिखकर भद्रकाली मेले के दौरान श्रद्धालुओं को होने वाली  असुविधा से अवगत कराते हुए व्यवस्थाए सुचारु रूप से करवाने की मांग की है।
पत्र में समिति अध्यक्ष मदन गोपाल जिंदल ने बताया कि क्षेत्र का प्रसिद्ध माँ भद्रकाली मेला दिनांक 19 मार्च 2026 से 27 मार्च 2026 तक लगने जा रहा है, इस मेला अवधि के दौरान पंजाब, हरियाणा, व राजस्थान से लाखों श्रद्धालु माँ भद्रकाली के दर्शन का लाभ लेते है ।उक्त मेले के साथ-साथ पूरे वर्षभर हजारों श्रद्धालु विशेषकर हर शनिवार व रविवार को दर्शन हेतु उक्त मन्दिर में आते है परन्तु मेला क्षेत्र में यात्रियों की सुविधा हेतु स्थाई शौचालय ना होने पर (विशेषकर) महिला यात्रियों को बहुत बड़ी असुविधा का सामना करना पड़ता है।अतः देवस्थान विभाग को मेला क्षेत्र में महिला व पुरुषों हेतु अलग अलग स्थाई शौचालय का निर्माण कर पूरे वर्ष भर संचालित करने व मेला क्षेत्र में पूरे वर्ष सफाई हेतु निर्देशित करने का श्रम करें।
समिति सचिव सुनील धुड़िया ने बताया कि  टाऊन क्षेत्र से माँ भद्रकाली मेला क्षेत्र तक पहुंचने हेतु सड़क का निर्माण पिछले काफी समय से सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा करवाया जा रहा है, परन्तु कोलतार के अभाव में आने-जाने वाले यात्रियों को असुविधा होने के साथ साथ हमेशा दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है।अतः सार्वजनीक निर्माण विभाग को उक्त सडक मेला अवधि से पूर्व कारपेट करने हेतु निर्देशित करने का श्रम करें। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष मदन गोपाल जिंदल, सचिव सुनील धुड़िया व उपाध्यक्ष रामकुमार मंगवाना उपस्थित थे
Back To Top