Flash Story
हनुमानगढ़ में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी को दी श्रद्धांजलि
महाविद्यालय में NSS ओरिएंटेशन कार्यक्रम के तीसरे दिन स्वच्छता अभियान आयोजित
यातायात जागरूकता अभियान | हनुमानगढ़ पुलिस
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित

सीआरडीएवी गर्ल्स कॉलेज की छात्रा अनुप्रीत कौर ने सीएस परीक्षा में गाड़े झंडे, कॉलेज प्रबंधन ने किया सम्मानित*

ऐलनाबाद,1 मार्च( रमेश भार्गव )

सी.आर.डी.ए.वी. गर्ल्स कॉलेज की होनहार छात्रा अनुप्रीत कौर ने बी.कॉम की छात्रा ने देश की प्रतिष्ठित और कठिन मानी जाने वाली सीएस (कंपनी सेक्रेटरी ) परीक्षा को सफलतापूर्वक क्वालीफाई कर अपनी योग्यता का लोहा मनवाया है। अनुप्रीत, रणजीत सिंह की सुपुत्री हैं, जिनकी इस सफलता से न केवल उनके परिवार में बल्कि पूरे ऐलनाबाद क्षेत्र में हर्ष की लहर है।अनुप्रीत की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर कॉलेज प्रबंधन ने गर्व व्यक्त किया है। चेयरमैन ईश कुमार मेहता, गवर्निंग बॉडी के अध्यक्ष जगदीश मेहता, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर करुण मेहता और मैनेजमेंट सदस्य डॉली मेहता ने संयुक्त रूप से प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि अनुप्रीत ने यह साबित कर दिया है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो, तो छोटे शहरों की बेटियां भी बड़े मुकाम हासिल कर सकती हैं।कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. भूषण मोंगा ने अनुप्रीत को अन्य छात्राओं के लिए एक ‘रोल मॉडल’ बताया। डॉ. मोंगा ने कहा कि कॉलेज का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को केवल डिग्री दिलाना नहीं, बल्कि उन्हें प्रोफेशनल करियर के लिए तैयार करना है। उन्होंने अनुप्रीत को निरंतर आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया।

अनुप्रीत कौर की इस कामयाबी में उसके शिक्षकों का भी विशेष योगदान रहा। इस मौके पर असिस्टेंट प्रोफेसर दीपशिखा, प्रभजोत कौर, दीपिका रानी और सिमरन कौर ने अपनी खुशी साझा करते हुए कहा कि अनुप्रीत की एकाग्रता और कड़ी मेहनत ने आज उसे इस मुकाम पर पहुँचाया है। कॉलेज स्टाफ ने अनुप्रीत का मुँह मीठा करवाकर उसे उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद दिया।अनुप्रीत की यह सफलता कॉलेज की अन्य छात्राओं के लिए एक प्रेरणा स्रोत बन गई है। इस अवसर पर अनुप्रीत ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के सहयोग और कॉलेज के शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया।

Back To Top