Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

आक्रोशित लोगों ने घेरा राजलदेसर का शहरी सेवा शिविर

राजलदेसर: राजलदेसर में राज्य सरकार द्वारा आयोजित शहरी सेवा शिविर अभियान की शुरुआत बुधवार को युवा भारती स्टेडियम में हुई। शिविर में वार्ड संख्या 1, 34 और 35 के निवासियों के लिए आयोजित की गई। हालांकि, शिविर का आयोजन अधिशाषी अधिकारी कुन्दन दैथा के निर्देशानुसार किया गया, लेकिन यह जल्द ही विवादों में घिर गया।
दरअसल, रेलवे की दीवार के कारण लंबे समय से गंदे पानी की निकासी की समस्या से जूझ रहे आक्रोशित मोहल्लेवासी बड़ी संख्या में शिविर में पहुंचे। उन्होंने अपनी समस्या का समाधान मांगा, लेकिन उन्हें मिला जवाब संतोषजनक नहीं था। इससे गुस्साए लोगों ने शिविर स्थल का गेट बंद कर दिया और जमकर नारेबाजी की। हालात बिगड़ते देख तहसीलदार हरदीप सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने मोहल्लेवासियों से बात की और उन्हें जल्द समाधान का आश्वासन दिया। इसके साथ ही, उन्होंने अधिशाषी अधिकारी कुन्दन दैथा को इस समस्या के निवारण के लिए तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए।मोहल्लेवासियों ने शिविर में कनिष्ठ अभियंता के अनुपस्थित होने पर भी नाराजगी जताई। उनका कहना था कि जब तक कनिष्ठ अभियंता मौजूद नहीं होंगे, आम जनता को पूरी तरह से लाभ नहीं मिल पाएगा। इस समस्या के बारे में उच्च अधिकारियों को भी अवगत कराया गया। बताया गया कि कनिष्ठ अभियंता के पास रतननगर अधिशाषी अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार है।
शिविर में नगरपालिका कर्मचारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, विद्युत विभाग, सांख्यिकी विभाग और ई-मित्र सहायक मौजूद थे।

Back To Top