Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मनीष मक्कासर का किया भव्य स्वागत

हनुमानगढ़। कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ हनुमानगढ़ द्वारा कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मनीष मक्कासर का बार अधिवक्ता चेम्बर परिसर में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विधि प्रकोष्ठ से जुड़े अधिवक्ताओं एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनीष मक्कासर का माला पहनाकर व साफा बंधवाकर सम्मान किया। कार्यक्रम में संगठन को मजबूत करने और कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विजय गोंद ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व द्वारा मनीष मक्कासर जैसे ऊर्जावान, कर्मठ और जमीन से जुड़े कार्यकर्ता को जिलाध्यक्ष नियुक्त करना एक सराहनीय निर्णय है। उन्होंने कहा कि मनीष मक्कासर लंबे समय से संगठन के लिए निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते आ रहे हैं तथा कार्यकर्ताओं के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहे हैं। विजय गोंद ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी जिले में नए कीर्तिमान स्थापित करेगी और संगठन और अधिक मजबूत होगा।
विजय गोंद ने कहा कि विधि प्रकोष्ठ कांग्रेस पार्टी की रीढ़ है, जो संवैधानिक मूल्यों और लोकतंत्र की रक्षा के लिए सदैव संघर्षरत रहा है। आने वाले समय में विधि प्रकोष्ठ संगठन को मजबूती प्रदान करने में अपनी अहम भूमिका निभाएगा।
इस अवसर पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मनीष मक्कासर ने सभी कार्यकर्ताओं और विधि प्रकोष्ठ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, वह उसे पूरी ईमानदारी, निष्ठा और मेहनत के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी आमजन की आवाज है और संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। आने वाले समय में बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त किया जाएगा और हर वर्ग की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा।
मनीष मक्कासर ने कहा कि विधि प्रकोष्ठ का योगदान पार्टी के संघर्षों में हमेशा महत्वपूर्ण रहा है और आगे भी रहेगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती और कांग्रेस पार्टी की सफलता के लिए संकल्प लिया। इस मौके पर अशोक छोड़ा, दुलीचंद चावरिया, विजय सिंह चौहान, रोहित खिच्ची, मनीष कुमार, उग्रसेन नैन, हेमराज वधवा, गुरदेव सिंह, सुरेश यादव, विनोद कुमार, अजय सिंह, धवल कुमार, सुरेश दादरवाल, दीपक चलाना, राकेश मेहरड़ा, आमिर खान, शाहरुख रोडावाली, मोटाराम नायक, विनोद कुमार्ज़ अनूप चौधरी, जगदीप रांगेरा, कृष्ण स्वामी, सिमर सिधू, भूपेंद्र सिधू, विजय टाक, शकूर खान, गुरलाल मान, अनमोल सिंह व अन्य मौजूद थे।

Back To Top